{"_id":"5a7c9f3e4f1c1b8b268b9380","slug":"161518116670-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेवाड़ी-हिसार पैसेंजर ट्रेन वीरवार को महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर 9 बजकर 20 मिनट पर पहुंची थी। ट्रेन जाने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन के मध्य शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस को दी। राजकीय रेलवे पुलिस के सहायक निरीक्षक जगदीश ने शव को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। शव की पहचान नहीं होने के कारण उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक काला ट्रैकसूट एवं स्पोर्ट्स के जूत पहने हुए है। मृतक की आयु लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है।