फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अधिकतम तापमान में गिरावट, कांपे लोग

अधिकतम तापमान में गिरावट, कांपे लोग

Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
अधिकतम तापमान में गिरावट, कांपे लोग
बारिश ने गिराया मौसम का पारा, कांपे लोग
विज्ञापन

नारनौल। क्षेत्र में सोमवार को हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार सुबह चली शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं ठंड के चलते शहर के बाजारों में रौनक गायब रही। इसके चलते दुकानदार भी दुकानों के बाहर ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते हुए दिखाई दिए। कई दिनों से न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट के साथ-साथ मंगलवार का अधिकतम तापमान भी 7.5 डिग्री गिर कर 17.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकार्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर ही रहा। इस प्रकार बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड का प्रकोप जारी है।
सोमवार को छाए बादलों के चलते ठंड रही। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड का प्रकोप अधिक बढ़ गया। इसका असर मंगलवार को भी देखने को मिला। अन्य दिनों के मुकाबले काफी ठंडा रहा। मंगलवार को दिन का तापमान इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को जहां दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को वह तीन डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मंगलवार को दिन का तापमान 7.5 डिग्री गिरकर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।
विज्ञापन


फसलों को मिलेगा लाभ
रामलाल, दीनदयाल, सूबे सिंह, हरिप्रकाश, दिलावर सिंह, जयप्रकाश आदि किसानों ने बताया कि हलकी बारिश रबी की फसल के लिए लाभदायक होगी। हालांकि बारिश अधिक नहीं हुई, मगर हल्की बारिश भी फसलों के लिए कारगर साबित होगी। वहीं बारिश के बाद ओस व धुंध गिरने से फसलों को फायदा होगा। किसानों ने कहा कि अगर बारिश दो-चार दिन तक अच्छी प्रकार से हो तो उन्हें फसलों में सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed