फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सर्दियों की हुई पहली मावठ, किसान खुश

सर्दियों की हुई पहली मावठ, किसान खुश

Tue, 12 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
सर्दियों की हुई पहली मावठ, किसान खुश
सर्दियों की हुई पहली मावठ, किसान खुश
विज्ञापन

-बारानी क्षेत्र में लहलहाएगी अब रबी की फसल
-अच्छी बारिश का अभी भी है किसानों को इंतजार
फोटो नंबर 13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में सोमवार को सर्दियों की पहली मावठ हुई। इसके चलते किसानों के चेहरों पर रौनक है। किसानों का कहना है कि हालांकि अभी बूंदाबांदी हुई है, मगर इस मावठ का जिले के बारानी क्षेत्र में खड़ी फसल को बहुत फायदा होगा। वहीं अगर अच्छी बारिश हो जाए तो रबी की फसल लहलहाने लगेगी।
सोमवार को मौसम ने अचानक यू टर्न लिया। सुबह से ही घने बादल छा गए। सुबह करीब नौ बजे थोड़े से बादल छटे, मगर सुबह 11 बजे बाद फिर से बादल छा गए। इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। वहीं दोपहर बाद ढाई बजे से क्षेत्र में बूंदाबांदी होने लगी, जो रुक-रुक कर शाम छह बजे तक जारी थी। दिनभर हुई इस हल्की बूंदाबांदी का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया। वहीं बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे भी खिल गए।
विज्ञापन

किसान विजय कुमार, सुरेंद्र यादव, हरिराम, जागेराम आदि ने बताया कि दिसंबर माह में मावठ होने के कम ही चांस होते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अगस्त के बाद बारिश नहीं हुई। जिसके कारण दोहान पच्चीसी, नलवाटी व गुर्जरवाटी के अनेक किसानों ने फसल नहीं बोई। वहीं जिन किसानों ने इस बारानी क्षेत्र में फसल उगाई थी, उनको इस बारिश से काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लहलहाएगी सरसों व गेहूं की फसल
कृषि विशेषज्ञ संजय कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में गेहूं व सरसों दो ही रबी की प्रमुख फसल हैं। इन दोनों फसलों में गेहूं में पानी की ज्यादा आवश्यकता होती है, जबकि सरसों कम पानी में ही अच्छी पैदावार दे देती है। इस समय सरसों बढ़ाई की ओर है। ऐसे में सरसों की फसल को इस मावठ से बहुत अधिक फायदा होगा। वहीं गेहूं की फसल भी अच्छे से बढ़ने लगेगी।


लोगों को हुआ सर्दी का अहसास
बादलों के कारण हालांकि सुबह के समय रविवार के मुकाबले सोमवार को ठंड कम थी, मगर दिन के समय बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वह सोमवार को 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान रविवार को जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस था, वह सोमवार को आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बादल छाये रहने व हल्की बूंदाबांदी होने के कारण दिन के समय लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed