फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   साइंस प्रतियोगिता में मुस्कान, हिन्दी व्याकरण में ममता की टीम जीती

साइंस प्रतियोगिता में मुस्कान, हिन्दी व्याकरण में ममता की टीम जीती

Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
साइंस प्रतियोगिता में मुस्कान, हिन्दी व्याकरण में ममता की टीम जीती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय उच्च विद्यालय ढ़ाढोत में शनिवार को विज्ञान प्रश्नोत्तरी और हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता हुई। इसमेें कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साइंस अध्यापक संतन सिंह ने बताया प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के बीच हिन्दी व्याकरण और कक्षा नौवीं, दसवीं के विद्यार्थियों के बीच विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। क्विज मास्टर की भूमिका साइंस अध्यापक संतन सिंह ने निभाई।

प्रतियोगिता के लिए छह टीम चयनित की गईं। इसमें टीम सी से हिन्दी व्याकरण प्रतियोगिता में ममता, मुस्कान, दिव्या की टीम ने प्रथम, जबकि रचना विवेक और प्रियंका की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के बीच आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मुस्कान की टीम ने प्रथम, कर्मवीर की टीम ने द्वितीय और नीतू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अध्यापक करण कपूर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास होता है। निर्णायक मंडल में रामकिशन, दीपक शर्मा और दयानंद शामिल रहे। स्कोरर की भूमिका विनोद और पिंकी ने निभाई। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed