{"_id":"59bd7da64f1c1b8f688b4f39","slug":"161505590694-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैगोर स्कूल में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैगोर स्कूल में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैगोर स्कूल में विश्व ओजोन दिवस मनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। टैगोर विद्यालय में शनिवार को विश्व ओजोन दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. निशा यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि पृथ्वी के धरातल से 10 किलोमीटर से लेकर 50 किलोमीटर तक ओजोन परत है। यह परत सभी प्राणियों को सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों से बचाती है। यदि पराबैंगनी किरणें सीधी पृथ्वी पर आ जाएं तो सभी जीव-जंतु का जीवन संकट में पड़ जाएगा। विद्यालय के चेयरमैन बीएल यादव ने कहा कि अंटार्कटिका में ओजोन परत में एक बड़ा छेद हो गया है जो विश्व के लिए एक बड़ा खतरा है। ओजोन परत में और छिद्र ना हो इसके लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। प्रवक्ता निर्मल शर्मा ने अपनी रचना के माध्यम से ओजोन परत को बचाने का आह्वान किया।