फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चोरी रोकने के लिए व्यापारी करें पुलिस का सहयोग : संजीव

चोरी रोकने के लिए व्यापारी करें पुलिस का सहयोग : संजीव

Wed, 02 Aug 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी रोकने के लिए व्यापारी करें पुलिस का सहयोग : संजीव
चोरी रोकने के लिए व्यापारी करें पुलिस का सहयोग : संजीव
विज्ञापन

नारनौल। उप पुलिस अधीक्षक संजीव बल्हारा ने मंगलवार को शहर व्यापारियों व सभी थाना चौकी इंचार्ज की बैठक ली। बैठक में पिछले सप्ताह हुई चोरियों को लेकर चर्चा की गई। उप पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों व थाना इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि गत सप्ताह शुक्रवार व शनिवार की रात को महावीर चौक नारनौल के नजदीक एक साथ पांच दुकानों में हुई चोरियों के सिलसिले में उप पुलिस अधीक्षक संजीव बल्हारा ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, प्रबंधक थाना शहर व सभी चौकी इंचार्ज की सिटी थाना नारनौल में बैठक ली। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापारियों का भी पुलिस के साथ सहयोग जरूरी है। इसलिए सभी दुकानदार चौकीदार जरूर रखें। इसके साथ-साथ सभी दुकानदार अपनी दुकान के अंदर व बाहर सीसी टीवी कैमरे लगवाए। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों में बाहर के नौकर रखे हैं उनकी पुलिस को पूरी जानकारी दें। वहीं दिन के समय कोई संदिग्ध व्यक्ति दुकान के आस-पास घूमता हुआ दिखाई दे तो इसकी भी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में पहुंचे बजरंग लाल गर्ग व गोविंद मित्तल आदि व्यापारियों ने उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशों की पालना करने व सहयोग करने का आश्वासन दिया। उप पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के साथ अन्य चौकी इंचार्ज को रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएसपी ने बताया कि गत सप्ताह हुई दुकानों में चोरियों में कुछ संदिग्ध की पहचान की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैठक में सुदर्शन लाल, मदन लाल सोनी, अजित सिंह, प्रमोद जैन, नेमी चंद जैन, श्रीराम सर्राफ व धीरज सोनी सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed