{"_id":"6a0dff381194c5ce220684f9","slug":"16-roads-to-be-improved-at-a-cost-of-cror-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126652-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 10.79 करोड़ से सुधरेगी 16 सड़कों की दशा, दो लाख की आबादी की सुगम होंगी राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 10.79 करोड़ से सुधरेगी 16 सड़कों की दशा, दो लाख की आबादी की सुगम होंगी राहें
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली व महेंद्रगढ़ में 16 सड़कों के निर्माण के लिए मार्केटिंग बोर्ड 10.79 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इन सड़कों के पुननिर्माण का काम शुरू हो गया है। जून में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे 30 से अधिक गांवों की करीब दो लाख की आबादी को सुगम राहें मिलेंगी।
इन क्षेत्रों में गांवों को गांवों से जोड़ने वाली इन 16 सड़कों का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से कुल 58 किलोमीटर में सड़कें बनाई जाएंगी। इनमें से चार पर काम पूरा हो चुका है ल अधिकांश पर काम शुरू किया जा चुका है।
विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि सांसद धर्मबीर सिंह व विधायक कंवर यादव के प्रयासों से इनके निर्माण के लिए बजट जारी कराया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास हो। इसके लिए अच्छी सड़कों का नेटवर्क होना जरूरी है जिससे किसान एवं आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
इन सड़कों का होगा पुनर्निर्माण
गांव बलाना से बाबा रामफल दास मंदिर तक 1.69 किमी के निर्माण पर 34.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, सतनाली के गांव ढाणी कुम्हारान से श्यामपुरा तक 4.14 किमी लंबी सड़क पर 76.18 लाख रुपये का बजट तय किया है। गांव गडानियां से दूलोठ अहीर 3.18 की लागत 71.46 लाख, खैरोली से गुलावला वाया बैरावास 4.66 किलोमीटर की लागत 97.31 लाख, सुरजनवास खेड़ा से बुचावास वाया नांगल हरनाथ 3.8 किमी. लागत 77.76, खातोदड़ा से निंभेड़ा 6.49 किमी पर लागत 124.54 लाख, पालड़ी से बसई 4.18 किमी लागत 78.41 लाख, कुरहावटा से खातोदड़ा 2.23 किमी लागत 31.42 लाख, पाली से कुरहावटा वाया पालड़ी पनिहारा 5 किमी लागत 83.14 लाख, जांट से बसई 5.45 किमी लागत 96.10 लाख, बास से नंगला वाया राजस्थान बार्डर 3.24 किमी लागत 52.64 लाख, सोहला से बाबा देवदास मंदिर 2.56 किमी लागत 51.85, डिगरोता से बाबा पुरूषोत्तम दास मंदिर 3.40 किमी लागत 72.10 लाख रुपये आएगी। वहीं गाव जांट से बवाना 2.44 किमी लागत 49.23, लावन से झूक 2.59 किमी लागत 43.31 लाख, गांव मालड़ा से अगिहार 3.18 किमी 39.55 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।