{"_id":"5f108c8b8ebc3e637f2bb7ce","slug":"16-corona-positive-case-in-district-narnol-news-rtk5643420162","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 नए कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 55 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 नए कोरोना संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 55 फीसदी
विज्ञापन
अनाज मंडी में बनाया गया कंटेनमेंट जोन।
- फोटो : Narnol
जिले में वीरवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 535 हो गई है। वहीं वीरवार को 9 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 296 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 238 केस अभी भी एक्टिव हैं। वीरवार को आए अधिकांश मरीज अन्य मरीजों के संपर्क में आए हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने मरीजों के ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी ली गई है। साथ ही मरीजों के आसपास वाले एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि वीरवार को छह मोबाइल टीमों ने 361 लोगों की स्क्रीनिंग की हैं। जिले में 16 जुलाई तक 77818 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 45704 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 10658 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 246 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
हेल्थ विभाग के अनुसार मोहल्ला राव का युवक एक कंपनी में रेवाड़ी में काम करता था। पहले नई मंडी में आए कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना का शिकार हुआ है। वहीं मोहल्ला पीआर का युवक भी पहले के संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुआ है। हुडा सेक्टर में भी दो लोग कोरोना मरीज आए हैं। दोनों रेलवे के प्रोजेक्ट में एलएंडटी कंपनी में काम करते हैं। कंपनी के पहले बीमार के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। कोरिवास गांव के दोनों मरीज भी पहले आए मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि नई अनाजमंडी एरिया के कंटेनमेंट जोन में लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। शुक्रवार को लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शहर में अन्य जगहों पर मरीजों की जानकारी लेकर एरिया को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि वीरवार तक जिले में 535 कोरोना मरीज हो चुके हैं। अभी तक जिले में 296 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 238 केस अभी भी एक्टिव हैं। ऐसे में जिले में मरीजों की रिकवरी रेट 55 फीसदी हैं।
विज्ञापन
तोबड़ा प्लांट में तीन कर्मी कोरोना के संक्रमित मिले
मंडी अटेली। तोबड़ा में रोड बनाने वाली कंपनी के कार्यालय के तीन कर्मी वीरवार को संक्रमित मिले हैं। अटेली स्वास्थ्य विभाग की टीम व आयुष विभाग के चिकित्सक मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई की। इनका सैंपल 14 जुलाई को लिया गया था। कंपनी के तोबड़ा कार्यालय (अटेली) में अभी तक 11 कर्मी संक्रमित मिले चुके हैं। ये बिना लक्षणों के होने के कारण बाछौद अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आदित्य यादव ने होम क्वारंटीन कर दिया है। कंपनी के प्रबंधक नरेश चौधरी ने बताया कि एहतियात के रूप में कंपनी के कार्यालय के सभी कर्मियों का कोराना टेस्ट करवा दिया है। जो कर्मी संक्रमित हुए हैं, अलग से आइसोलेट कर दिया है। बता दें कि कंपनी में करीब 250 से अधिक कर्मियों को सैंपल लिया जा चुका है। जिनमें 11 संक्रमित मिल चुके हैं। वही अटेली से एक महिला व लड़की संक्रमित मिली है। दोनों अन्य के संपर्क में संक्रमित हुई हैं। छाबड़ा बीबीपुर का युवक भी एक मरीज का कांटेक्ट है।
संक्रमित की सूची : मोहल्ला राव का नारनौल -1 ,मोहल्ला पीरआगा नारनौल -1, तोबड़ा -4, अनाज मंडी महेंद्रगढ़- 1, कोरियावास-2, हुडा सेक्टर नारनौल-2, अटेली- 2, छापड़ा बीबीपुर- 1, 9 जवाहर नगर-1, चेलावास -1।