{"_id":"6838a360bb45e63bec086d57","slug":"16-complaints-filed-fraud-of-rs-447-crore-done-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125194-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 16 शिकायतें दर्ज, 4.47 करोड़ का किया फ्रॉड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 16 शिकायतें दर्ज, 4.47 करोड़ का किया फ्रॉड
Thu, 29 May 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-09पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अंकित। स्रोत-पुलिस
नारनौल। फर्म के नाम पर धोखाधड़ी से दो बैंकों में खाता खुलवाकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं खाताधारक के खिलाफ कई राज्यों में 44785211 रुपये के फ्रॉड होने की शिकायत दर्ज है।
साइबर थाना टीम ने साइबर ठगी में संलिप्त आरोपी शाहपुर अव्वल (मांदी) निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धोखाधड़ी से फर्मों के नाम पर दो निजी बैंक में खाते खुलवाए थे। इंडसउंड बैंक का खाता साइबर फ्रॉड में प्रयोग हो रहा था। खाता के खिलाफ कई राज्यों में 16 शिकायत दर्ज पाई गई। करीब 44785211 रुपये का फ्रॉड होने की जानकारी मिली।
खाते का रिकॉर्ड चेक करने पर प्रथम लेयर में ही खाता में 54 लाख रुपये ट्रांसफर व जमा मिला। खाते की बैंक स्टेटमेंट व केवाईसी रिकॉर्ड से पता लगाया तो खाता में 10183247 रुपये का ऑनलाइन लेनदेन पाया गया। खाता श्री जय दुर्गा ग्लास हाउस नारनौल के नाम पर मिला। बैंक केवाईसी के साथ अंकित का आधार कार्ड व अन्य आईडी लगी मिली।
विज्ञापन
जांच के दौरान साइबर पुलिस टीम द्वारा डीईटीसी, एमएसईएम व श्रम विभाग से फर्म का रिकाॅर्ड हासिल किया गया, जो फर्म किसी अन्य व्यक्ति के नाम पाई गई। आरोपी अंकित ने फर्म के नाम से धोखाधड़ी से खाता खुलवाया। प्रारंभिक पूछताछ में पता लगाया कि आरोपी के खिलाफ साइबर थाना शिमला में भी साइबर ठगी का मामला दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।