फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   16 cadets donated blood

Mahendragarh-Narnaul News: 16 कैडेट्स ने रक्तदान किया

Mon, 25 Nov 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
16 cadets donated blood
नरनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में 18 नवबंर से शुरू हुआ एनसीसी डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम रविवार को संपन्न हो गया। एनसीसी डे सेलिब्रेशन के अंतिम दिन पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 16 कैडेट्स ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

इसके बाद एनसीसी कैडेट्स द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर रैली भी निकाली गई। इस रैली में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की 51 एनसीसी कैडेट्स, आईटीआई के एनसीसी कैडेट्स तथा बटालियन से पधारे सूबेदार मेजर ओम प्रकाश ,जेसीओ जसवीर सिंह, करण सिंह, प्रमोद, राजकीय महाविद्यालय नांगल चौधरी के सीसी इंचार्ज डॉ. विक्रम व राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल की एनसीसी इकाई की इंचार्ज डॉ. ममता सिद्धार्थ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर बटालियन से आए सूबेदार मेजर ओम प्रकाश ने सभी कैडेट्स को एनसीसी के कार्यों के बारे में बताया। वहीं इंचार्ज डॉ. ममता सिद्धार्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान एक सप्ताह तक चले सभी कार्यक्रमों के बारे में बताया। छात्राओं को शिक्षा केसाथ इस तरह के आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed