फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू

नारनौल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Tue, 02 Jul 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू
नारनौल। रोडवेज विभाग ने नारनौल से हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बस नारनौल बस स्टैंड पर रोजाना सुबह 9:10 बजे चलेगी। बस महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत होते हुए हरिद्वार जाएगी।
विज्ञापन

चरखी दादरी के जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि डिपो की दो बसें नारनौल से हरिद्वार के बीच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि नारनौल से बस रोजाना सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर चलेगी। बस महेंद्रगढ़ से दादरी, रोहतक, शामली, रुड़की से होते हुए हरिद्वार जाएगी। इसी प्रकार हरिद्वार से सुबह करीब 7:30 से नारनौल के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। जीएम नारनौल राजीव नागपाल ने बताया कि हरिद्वार की बस शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि नारनौल के कारोबारियों ने कुछ माह पहले जीएम से नारनौल-हरिद्वार के बीच में बस सेवा शुरू करने की मांग की थी लेकिन नारनौल डिपो द्वारा बस सेवा शुरू नहीं हो सकी थी। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग अग्रवाल व संदीप गुप्ता ने कहा कि नारनौल से काफी लोग हरिद्वार जाते हैं। पहले उन्हें दो-तीन बस बदलकर जाना पड़ता था। अब सीधे हरिद्वार जा सकेंगे। यह रोडवेज का सराहनीय कदम है। इसका राजेंद्र दलजीत चेतीवाल, हेमंत चौबे, विकास अग्रवाल, सुरजीत अरोड़ा, विजय अग्रवाल समेत अन्य ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed