फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मानसून सिर पर नाले गंदगी से अटे

मानसून सिर पर नाले गंदगी से अटे

Sat, 29 Jun 2019 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
मानसून सिर पर नाले गंदगी से अटे
नारनौल। एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान का ढिंढोरा पीट रही है। वहीं, दूसरी ओर नगर परिषद की अकर्मण्यता के चलते शहर के गंदे नालों की सफाई नहीं होने से लोग बदबूदार वातावरण में सांस लेने को मजबूर है। अभी मानसून ने दस्तक भी नहीं दी है। लेकिन, नगर परिषद के अधिकारियों ने नालों की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। अमर उजाला ने नालों की सफाई न होने से शहरवासियों को हो रही समस्या को लेकर अभियान चलाया हुआ है। टीम ने आठवें दिन टीबी अस्पताल के पास बने नाला की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि इस रास्ते से शहर की अनाज मंडी, काठ मंडी, नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल व महिला कॉलेज आदि होने के कारण हजारों लोगों का आवागमन होता है। नाले में गंदगी के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मानसून आने के बाद शहर के हालात बद से बदतर होने की पूरी संभावना है। शहर के टीबी अस्पताल के पास बने गंदे नाले की सफाई नहीं होने से यहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। जब अस्पताल के बाहर ही गंदगी का आलम है तो मरीज कैसे स्वस्थ रह पाएंगे। शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण गंदगी भरे वातावरण में लोगों को बदबूदार हवा में सांस लेना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस रास्ते से डॉक्टरों व नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों का भी आवागमन लगा रहता है। लेकिन गंदे नाले की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


लोगों से बातचीत
इस रोड पर नागरिक अस्पताल, टीबी अस्पताल व महिला कॉलेज होने के कारण सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। जिससे लोगों को बदबू के कारण नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरना होता है। नगर परिषद को इस नाले का जल्द से जल्द सफाई करवानी चाहिए ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बदबू से परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंदूलाल

टीबी अस्पताल के पास गंदे नाले की सफाई व्यवस्था काफी समय से चरमराई हुई है। नाले में गंदगी होने के कारण मक्खी मच्छर भी पनप गए है। नाले की सफाई व्यवस्था नहीं करने से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी बदबूदार हवा में सांस लेना पड़ रहा है।
- संदीप कुुमार

गंदे नाले में कई सालों से सफाई न होने के कारण यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है। नाले की सफाई के प्रति नगर परिषद का रवैया उदासीन होने से लोगों में भारी रोष है।

- योगेश कुमार

नगर परिषद की लापरवाही व उदासीनता के चलते नाले में कचरा भरा हुआ है। जिससे नाले में आने वाला पानी सड़क पर फैल जाता है। बरसात के मौसम में हालात बदतर हो जाते है। गंदा पानी घरों में घूस जाता है। फिर भी नगर परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
- नितेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed