फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   साढ़े छह एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ा

साढ़े छह एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ा

Fri, 28 Jun 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
साढ़े छह एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ा
नारनौल। जिला नगर योजनाकार ने वीरवार को अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसते हुए दो जगहों पर पीला पंजा चलाकर कॉलोनियों को ध्वस्त किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम ने सबसे पहले नसीबपुर बाईपास व सिंघाना रोड बाईपास पर लगभग 6.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दोनों अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

डीपीटी अधिकारी मनीष यादव ने बताया कि नसीबपुर व सिंघाना बाईपास पर कुछ लोगों द्वारा लगभग 6.5 एकड़ में अवैध कॉलोनी में सड़क निर्माण चल रहा था। नगर योजनाकार ने जिला प्रशासन की मदद से व ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दीपक यादव की देखरेख में टीम द्वारा पुलिस बल के साथ कार्रवाही करते हुए अवैध कॉलोनियों में बनी हुई लगभग 30 डीपीसी व दो मकानों को तोड़ा गया तथा सड़क को उखाड़ दिया गया। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की नियंत्रित शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लॉट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय नारनौल से किसी भी कार्यदिवस को पता किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed