{"_id":"5d150d618ebc3e3cc057b1c7","slug":"156166074916-narnol-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूपन देरी से मिलने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूपन देरी से मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। कृषक उपहार योजना के कूपन वितरण में देरी से गुस्साए किसानों ने मार्केट कमेटी के कार्यालय में हंगामा किया। मार्केट कमेटी सचिव ने 11 बजे दूसरी खिड़की बनवाकर कूपन वितरण शुरू कराया। तब किसान शांत हुए। शाम चार बजे तक लगभग पांच हजार कूपन वितरित कर दिए गए थे। दरअसल कूपन लेने के लिए किसान वीरवार सुबह छह बजे आकर बैठ गए थे। जब ऑफिस खुलने के एक घंटे बाद भी कूपन वितरण शुरू नहीं किया तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया।
हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए कृषक उपहार योजना है। इस योजना के तहत किसानों को दस हजार रुपये की फसल पर एक कूपन मिलेगा। कूपन मिलने की अंतिम तारीख 30 जून निर्धारित की गई है। बुधवार को 13 दिनों बाद मार्केट कमेटी में 32 हजार कूपन महेंद्रगढ़ और सतनाली के लिए आए थे। कूपन की सूचना जैसे ही किसानों को मिली तो वीरवार को मार्केट कमेटी में किसान सुबह छह बजे से कूपन लेने के लिए आना शुरू हो गए थे। कार्यालय खुलने के एक घंटे बाद तक किसानों ने कूपन वितरण के लिए इंतजार किया जब मार्केट कमेटी की ओर से कूपन वितरण का कार्य शुरू नहीं किया तो किसानों ने हंगामा कर दिया। किसान खिड़की पर चढ़कर हूटिंग करने लगे।
मार्केट कमेटी की सचिव नुकूल यादव ने अतिरिक्त स्टाफ को भी इस काम में भी लगाया। करीब 11 बजे कूपन वितरण के लिए दूसरी विंडो भी शुरू कराई। जिसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन
इनाम में चार ट्रैक्टर
कृषक उपहार योजना के तहत किसानों के लिए ड्रॉ निकाला जाएगा। पहले चार ड्रॉ में जिले के चार किसानों को एक-एक ट्रैक्टर-ट्राली दिया जाएगा। शेष इनाम प्रदेश स्तर पर निकाले जाएंगे। इन ईनामों में कल्टीवेटर, कीटनाशक स्प्रे मशीन, साइकिल, दीवार घड़ी सहित अन्य पुरस्कार शामिल हैं।
38 हजार कूपन कम मिले
जिले में एक लाख दो हजार किसानों को कूपन वितरित किए जाने हैं। 13 जून तक 28 हजार कूपन वितरित किए गए थे। जिसके बाद लगभग 70 हजार कूपन की मांग भेेजी थी। महेंद्रगढ़-सतनाली के लिए अभी मात्र 32 हजार कूपन ही आए हैं। कूपन मिलने की अंतिम तारीख 30 जून तक है। महेंद्रगढ़ को डिमांड के हिसाब से 38 हजार कूपन कम मिले हैं।
कूपन लेने के लिए सुबह सात बजे आकर बैठे थे। एक तो देरी से कूपन वितरण शुरू हुआ । दूसरा अंदर किसानों की नंबर वाइज लिस्ट लगाई थी। उस लिस्ट को भी कर्मचारियों ने फाड़ दी। लिस्ट के अनुसार किसानों को परेशानी नहीं होती।
- नरेंद्र, गांव धौली।
दो दिन से कूपन के लिए चक्कर काट रहा हूं। आज कूपभन लेने आए तो अव्यवस्था का माहौल बना हुुआ था। कमेटी की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई। दो घंटे बाद कूपन बांटने शुरू किए हैं। जिसे किसान परेशान हो रहे हैं।
- अमित, नांगल हरनाथ।
पिछले 15 दिन बाद तो कूपन आए हैं और अब प्रशासन कूपन बांटने में देरी कर रहा है। सुबह आठ बजे कूपन लेने के लिए लाइन में आकर खड़े हुए थे लेकिन 11 बजे कूपन बांटना शुरू किया तब जाकर 12.30 बजे मेरा नंबर आया।
- दिनेश चितलांग
कमेटी की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। एक किसान दस-दस कूपन अपने रिश्तेदारों के लेकर आ रहे हैं जो किसान पीछे रहते हैं वो रह जाते हैं। अब 15 दिन में कूपन आए हैं, कमेटी को इस व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। केवल ब्लड रिलेशन के कूपन ही काटें।
- रतन लाल, लावन।
बुधवार को 32 हजार कूपन आए थे। बुधवार से ही हमने कूपन वितरण का काम शुरू कर रखा है। वीरवार सुबह दस बजे कूपन वितरित करने का काम शुरू कर दिया था। एक एक किसान दस दस कूपन ले रहा है। जिसमें समय लग रहा था। किसानों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर दूसरी विंडो पर भी कूपन वितरण शुरू कराया। कर्मचारियों ने समय पर काम शुरू किया था।
- नुकुल यादव, सचिव मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़।