{"_id":"5d13b6108ebc3e3cf975f440","slug":"15615728617-narnol-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने के दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने के दो दिन शेष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। आवेदन के लिए आखिरी दो दिन का समय बचा है। स्टूडेंट्स 28 जून तक उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कॉलेजों में दाखिला के लिए 20 दिन का समय दिया गया था। आठ जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की प्रक्रिया 28 तक रहेगी। एडमिशन के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड व बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है। इनके बिना विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। ऑनलाइन आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स की प्रोविजनल लिस्ट बनाकर कॉलेजों को भेजी जाएगी। कॉलेजों में विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने के लिए आना होगा। इस प्रक्रिया के बाद ही एडमिशन के लिए फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। एक जुलाई से पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी पांच जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। उसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले 15 जुलाई तक होने। 16 जुलाई से जिले के सभी कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो जाएगी।
कॉलेज अलॉट करते समय व मेरिट लिस्ट तैयार करते समय हायर एजुकेशन, एचबीएसई और सीबीएसई की तीनों साइटों का लिंक प्रयोग में लिया जाएगा। 12वीं कक्षा का रोल नंबर डालने के बाद उसका 12वीं कक्षा का परिणाम, प्राप्तांक, प्रतिशत अंक, नाम, पिता का नाम व ग्रेड की जानकारी हायर एजुकेशन को मिल जाएगी।
विज्ञापन
इस बार ऑनलाइन फार्म भरते समय ही विद्यार्थी अपने कॉलेजों और विषयों का चयन भी ऑनलाइन ही कर सकेगा। रजिस्ट्रेशन करने के बाद विद्यार्थी यूजर आईडी लॉग इन करके विषय का चयन कर सकते हैं। इस बार विद्यार्थी केवल 8 विषयों का कंबीनेशन का ही चयन कर सकेंगे। इससे पहले विद्यार्थी 15 विषय कंबीनेशन चयन कर सकते थे।
एक जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
पांच जुलाई तक पहली मेरिट लिस्ट के दाखिले होंगे।
सात जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी जारी होगी।
15 जुलाई तक दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले होंगे।
16 जुलाई के बाद कॉलेज अपनी रिक्त सीटों की वैंकेसी विभाग को देंगे।
इसके बाद कॉलेज फिजिकल काउंसिलिंग करवाएंगे।
विद्यार्थी पांच कॉलेजों का कर सकेंगे चयन
ऑनलाइन फार्म भरते समय विद्यार्थी ऑनलाइन ही अपने मनपसंद कॉलेज भर सकता है। विद्यार्थी कुल पांच कॉलेजों का चयन ऑनलाइन कर सकता है। इससे पहले विद्यार्थी 10 कॉलेज भर सकता था। लेकिन विभाग ने इस बार दाखिला प्रक्रिया में बदलाव किया है।