फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पेयजल किल्लत : आपसी खींचतान के चलते गांव में बनी पेयजल समस्या

पेयजल किल्लत : आपसी खींचतान के चलते गांव में बनी पेयजल समस्या

Wed, 26 Jun 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत : आपसी खींचतान के चलते गांव में बनी पेयजल समस्या
नारनौल। गांव कोरियावास में ग्रामीणों की आपसी खींचतान के चलते गांव में पेयजल की किल्लत बनी हुई है। मंगलवार को विभाग की टीम पानी की टंकी में पेयजल पहुंचाने के लिए वॉल्व लगाने गई तो टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। टीम बिना वॉल्व लगाए ही बैरंग लौट आई। टंकी में पानी नहीं पहुंचने पर बुधवार को महिलाओं ने बाईपास पर दोपहर एक बजे से दो बजे तक रोड जाम कर रोष जताया। महिलाओं ने सड़क पर अवरोध डालकर भीषण गर्मी में सड़क के बीच में बैठ गई, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलने ही मौके पर ट्रैफिक एसएचओ वीना राणा पहुंची। करीब एक घंटे के बाद महिलाओं को समझाकर उपायुक्त के पास ले गई।
विज्ञापन

एसएचओ वीना राणा ने महिलाओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची। जहां उपायुक्त ने महिलाओं की बात सुनने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रियवीर को अवैध कनेक्शन काटकर टंकी में पानी पहुंचाने के निर्देश दिये। इससे पहले भी पानी की समस्या को लेकर 15 जून को महिलाएं जाम लगा चुकी है। महिलाओं ने बताया कि गांव कोरियावास में पीने के पानी के लिए सार्वजनिक टंकियों का निर्माण करवाया गया है। गांव के कुछ लोगों ने सार्वजनिक टंकियों के लिए दबाई गई पेयजल लाइन में अवैध तौर पर कनेक्शन जोड़कर अपने घरों के अंदर नल दबा ले गए हैं। मेन लाइन में अवैध कनेक्शन कर लेने के कारण सार्वजनिक टंकियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। सार्वजनिक टंकियों में पानी नहीं पहुंचने के कारण करीब 200 घरों की बस्ती को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रियवीर ने बताया कि मंगलवार को सार्वजनिक टंकी में पानी पहुंचाने के लिए टीम वॉल्व लगाने पहुंचे। लेकिन, अवैध लोगों ने कर्मचारियों को वॉल्व नहीं लगाने दिया। करीब 40-50 लोगों के विरोध करने पर टीम बगैर वॉल्व लगाए वापिस लौट आई। इसके बाद अवैध कनेक्शनधारी जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचकर विरोध जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को दी लाइन तोड़ने की धमकी
अवैध कनेक्शन धारियों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पहुंचकर जेई प्रियवीर को लाइन में वॉल्व न लगाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर लाइन में वॉल्व लगाया गया तो लाइन को तोड़ दिया जाएगा। जेई ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा टंकी की लाइन को तोड़ दी गई, जिससे पूरी लाइन में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। इनके खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट लिख दी गई है। पुलिस की सहायता के लिए पत्र लिखा गया है। कोरियावास के अंदर पोस्टी वाले कुएं के पास जन स्वास्थ्य ट्यूबवेल है, जिसकी 24 जून की रात को केबल काट ली गई है। जिससे ट्यूबवेल की सप्लाई बंद हो गई। उनके खिलाफ भी पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। टंकी में पानी नहीं पहुंचने पर हरिजन बस्ती की महिलाओं ने बुधवार को फिर रोड जाम कर दिया।

उपायुक्त ने दिए अवैध कनेक्शन काटने के दिये निर्देश
महिलाओं ने उपायुक्त जगदीश शर्मा को अवैध कनेक्शन धारियों की दबंगई की बात बताई। महिलाओं ने बताया कि अवैध कनेक्शन के चलते सार्वजनिक टंकी में पानी नहीं पहुंच रहा है। विभाग की टीम जब अवैध कनेक्शन काटने जाती है तो उन्हें विरोध के चलते बैरंग लौट जाती है। मंगलवार को भी विभाग की टीम लाइन में वॉल्व लगाने पहुंची तो इन लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। इस पर उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रियवीर से बातचीत कर निर्देश दिये कि गांव में जहां पर पानी की किल्लत बनी हुई है, वहां अवैध कनेक्शन काटकर पानी की लाइन को सार्वजनिक टंकी से जोड़ा जाए। विरोध करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई कर सख्ती से निपटा जाए। वहीं, गांव में पुलिस फोर्स ले जाने के निर्देश भी दिए।


अवैध कनेक्शन वालों पर होगी कार्यवाही
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रियवीर ने कहा कि अवैध कनेक्शन धारी दो दिन के अंदर कनेक्शन काट ले। कनेक्शन नहीं काटने पर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed