{"_id":"5d13b41c8ebc3e3ccf3e0014","slug":"15615723613-narnol-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक उपहार योजना के कूपन नहीं मिलने पर किसानों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषक उपहार योजना के कूपन नहीं मिलने पर किसानों ने जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली मंडी। कृषक उपहार योजना के अंतर्गत मार्केट कमेटी कार्यालय के सप्ताहभर से लगातार चक्कर लगाने पर भी कूपन न मिलने से परेशान किसानों ने रोष प्रकट किया।
स्थानीय मार्केट कमेटी रैस्ट हाऊस में कूपन के लिए पहुंचे किसान शीश राम, अशोक, राजेंद्र, पप्पू, राजेश, जितेंद्र, धर्मबीर, हर स्वरूप, कृष्ण, विजय, कृष्ण, सुनील, विनोद सहित अनेक किसानों ने बताया कि वे एक सप्ताह से कृषक उपहार योजना कूपन लेने के लिए सतनाली मार्केट कमेटी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक भी उन्हें कूपन नहीं मिल पा रहे हैं।
इस मौके पर किसानों ने बताया कि कि सतनाली मार्केट कमेटी में कूपन नहीं मिलने पर वे महेंद्रगढ़ गए तो कहा गया कि आपको कूपन मार्केट कमेटी कार्यालय सतनाली में ही कूपन मिलेंगे। उन्होंने बताया कि वे एक सप्ताह से कूपन के चक्कर लगा रहे है लेकिन कूपन नहीं मिल रहे हैं। परेशान किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र कूपन उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
इस विषय में मार्केट कमेटी चेयरमैन डालू सिंह ने बताया कि कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को कूपन वितरित करने का कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि कूपन समाप्त हो गए हैं जिससे बोर्ड मुख्यालय से अतिरिक्त कूपन की मांग की गई है। मुख्यालय से कूपन मिलते ही किसानों को कूपन वितरित करने का कार्य शुरू करवाया जाएगा।