फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बहू ने सास को चौक पर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बहू ने सास को चौक पर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 22 Jun 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
बहू ने सास को चौक पर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
महेंद्रगढ़। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव के गांव में एक बुजुर्ग सास को उसकी बहू (पुत्रवधू) चौक में पिटाई करते का वीडियो वायरल हुुआ है। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को यह 15 सेेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। एसपी चंद्रमोहन ने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला थाना को जांच कर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। महिला एसएचओ को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कुकसी में करीब 65 साल की एक बुजुर्ग महिला को उसकी बहू चौक में पिटाई कर रही है। किसी पड़ोसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि महिला को उसकी बहू थप्पड़ मारते हुए घसीटने का प्रयास कर रही है। चारों ओर कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं। कोई भी छुड़वाने के लिए आगे नहीं आया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला पूर्व सैनिक की विधवा है। उसे करीब 35 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन मिलती है। बुुजुर्ग महिला का एक ही बेटा है। जोकि खेती का काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार बहू पहले भी सास की पिटाई कर चुकी है और पेंशन का पूरा पैसा छीन लेती है। जानकारी के अनुसार बहू अपनी मां का पक्ष लेने पर पति को भी डांटती रहती है।
विज्ञापन


वर्जन
वीडियो की जानकारी मिली है। इस बारे में महिला थाना एसएचओ को मौके पर जाकर जांच के आदेश दिए गए हैं। नियम अनुसार दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की सत्यता की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रमोहन, एसपी, महेंद्रगढ़

15 दिन में दूसरी घटना
इससे पहले सात जून को इसी तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बुजुर्ग महिला को उसकी बहू पीट रही थी। पड़ोस की लड़की ने उसका वीडियो बना लिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया था। एनजीओ ने वीडियो बनाने वाले लड़कों को सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed