{"_id":"5cfc054ebdec220748580771","slug":"15600202952045-3-narnol-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बरकरार, तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पर अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बरकरार, तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस पर अटका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। जिसमें तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।
जून महीने की गर्मी लोगों को खूब तंग कर रही है। पिछले लगभग दो सप्ताह से गर्मी का प्रकोप जारी है। जिसमें तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। पिछले करीब दस दिन से लू चल रही है। जिसमें हीट स्ट्रोक की संभावना सबसे अधिक है। मौसम विभाग 43 डिग्री से अधिक तापमान होने पर लू मानता है। पिछले दस दिन में तापमान लगातार 43 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों की हालत खराब हो जाती है। सड़कों पर निकलना खतरे से खाली नहीं है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार 11 जून तक मौसम में परिवर्तन के आसार नहीं है। अगले तीन दिन में गर्मी का प्रकोप बना रहेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।
दोपहर को बाहर न निकलें..
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें दोपहर के समय घर से निकलने की सलाह दी है। खासतौर पर महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग घर से निकलने में सावधानी बरतें। अगर मजबूरी में निकलना पड़े तो सिर पर कपड़ा ओढ़कर बाहर जाएं। खाली पेट घर से बाहर न जाएं। दुपहिया वाहन पर चलते समय हेलमेट , दस्ताने, पूरी बाजू के कपड़े पहनें।