{"_id":"5cfabd23bdec2207362d309e","slug":"155993628412-narnol-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का एक मात्र पीजी कॉलेज नारनौल,जहां भूगर्भ-शास्त्र में होती है पीजी तक पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का एक मात्र पीजी कॉलेज नारनौल,जहां भूगर्भ-शास्त्र में होती है पीजी तक पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। जिले में राजकीय पीजी कॉलेज नारनौल इकलौता मॉडल कॉलेज है। कॉलेज में 10 विषयों में पीजी की सुविधा उपलब्ध है। कॉलेज में दस स्मार्ट क्लास के साथ तीन कंप्यूटर लैब और पूरा कैंपस सीसीटीवी कैमरे से लैस है। कॉलेज को नेशनल असेसमेंट और एक्रिडेशन काउंसिल (नैक) से बी प्लस का ग्रेड प्राप्त है। कॉलेज में साइंस, कामर्स और आर्ट्स के विषयों में कई कोर्स के साथ ही पीजी कॉलेज में भूगर्भ-शास्त्र में पीजी तक पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध है।
बता दें कि शहर में छात्र छात्राओं के बीच रेलवे रोड स्थित पीजी कॉलेज अपनी श्रेष्ठता के साथ पहचान बनाया हुआ है। कॉलेज साल 1954 शुरूआत हुआ था। तब मात्र 54 विद्यार्थियों से प्रारंभ होकर वर्तमान शिक्षा सत्र में 4351 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है। इसमें 3460 छात्र और 891 छात्राएं अध्ययनरत है। 65 साल पुराना कॉलेज प्रदेश की अग्रणी प्राचीनतम शिक्षण संस्थाओं में से एक है। कॉलेज ने सत्र 2004-05 में अपनी स्थापना की स्वर्ण जयंती मनाई थी। कॉलेज ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यापन समिति बंगलुरु की मूल्यांकन में 77 .25 अंक प्राप्त कर प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में सर्वोच्च रहा है। हरियाणा में पीजी कॉलेज ही एक मात्र ऐसा कॉलेज है जहां भूगर्भ-शास्त्र में पीजी स्तर की पढ़ाई का प्रबंध है। कॉलेज में कला, वाणिज्य और विज्ञान संकायों में अध्ययन की व्यवस्था है। कॉलेज में बीबीए,बीसीए व बीएससी कंप्यूटर साइंस जैसे रोजगारपरक कोर्स भी चल रहे हैं।
33 एकड़ में फैला है कैंपस
कॉलेज का परिसर लगभग 33 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें सब सुविधाओं से सुसज्जित खेल मैदान, प्रयोगशालाएं व हरे भरे लॉन है। सब सुविधाओं से सुसज्जित दो तल का छात्रावास है। हालांकि अभी यह छात्रों के उपयोग में नहीं है। इसमें मरम्मत कार्य होना है। कॉलेज में दो तल का एक पुस्तकालय है। जिसमें विभिन्न पत्र-पत्रिकाएं है। स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज में खिलाड़ियों को कई सुविधाएं दी गई है। कॉलेज के तीरंदाजी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
अन्य सुविधाएं
कंप्यूटर लैब तीन,दस स्मार्ट क्लास,मॉडर्न लाइब्रेरी, इंगलिश लैंग्वेज लैब, पर्यावरण अध्ययन, कानूनी जागरूकता प्रकोष्ठ, रोजगार परामर्श केंद्र, एनएसएस, एनसीसी व कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।
इस सत्र से छात्रों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। जैसे एचपीएससी,यूपीएससी व एसएससी की परीक्षा प्रमुख है। प्राईवेट सेक्टर से संबंधित क्षेत्र पर भी जोर दिया जाएगा। कॉलेज में वैल्यू एजुकेशन पर भी पूरा ध्यान है। कॉलेज प्रबंधन ने पांच सूत्रीय कार्यक्रमों बनाया है। इसमें छात्रों की हाजिरी बढ़ाना,टीचर्स का नियमित क्लास लेना,छात्राओं को भय मुक्त महौल देना,लगातर अनुपस्थित छात्रों के नाम काटने,कैँपस को नकल रहित बनाना शामिल है।
एनएन यादव,कार्यवाहक प्राचार्य,पीजी कॉलेज
आज से करें ऑनलाइन आवेदन-
राजकीय कॉलेजों में आठ जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क बनाए गए है। राजकीय पीजी कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज में इसके लिए विशेष प्रबंध है। छात्रों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद उन्हें लाग इन पासवर्ड मिलेगा।