फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रेवाड़ी-सादुलपुर रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जारी

रेवाड़ी-सादुलपुर रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जारी

Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी-सादुलपुर रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जारी
सतनाली मंडी। रेलवे द्वारा सादुलपुर-रेवाड़ी-हनुमानगढ़ रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम तेजी से जारी है। रेलवे की इस महत्वाकांक्षी योजना पर 2020 तक काम पूरा होने की संभावना है जिसके बाद इस रेल लाइन पर भी गाड़ियां बिजली से दौड़ती नजर आएंगी। रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम होने के बाद प्रदूषण तो कम होगा ही, समय की भी बचत होगी। विद्युतीकरण कार्य के पहले चरण में पोल लगाने का काम जारी है।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चाधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017-18 में स्वीकृत रेवाड़ी-सादुलपुर-हनुमानगढ़ रेल लाइन पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम जारी है। 320 किलोमीटर के इस कार्य पर 288.38 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इस महत्वाकांक्षी योजना पर वर्ष 2020 तक काम पूर्ण होने की संभावना है। वर्तमान में लाइन पर बिजली के पोल लगाने का काम तेजी से जारी है जिसके बाद तार डालने और अन्य काम किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौर रहे कि इस रेलमार्ग पर वर्तमान में डीजल इंजन से गाड़ियों का संचालन होता है, इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद इस रेलखंड पर भी गाड़ियां बिजली से चलेंगी जिससे प्रदूषण तो कम होगा ही, समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम बीकानेर जितेंद्र मीणा के अनुसार 2017-18 में स्वीकृत रेवाड़ी-सादुलपुर-हनुमानगढ़ खंड के लगभग 320 किमी के कार्य की लगभग 288.38 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। कार्य रेल विद्युतीकरण संगठन (सीओआरई) प्रयागराज द्वारा डिप्टी एईई/आरई/बीकेएन की देखरेख में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed