फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अभिभावक व स्कूल मुखिया की अंडरटेकिंग के बाद जारी होगी अंकतालिका

अभिभावक व स्कूल मुखिया की अंडरटेकिंग के बाद जारी होगी अंकतालिका

Sun, 26 May 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
अभिभावक व स्कूल मुखिया की अंडरटेकिंग के बाद जारी होगी अंकतालिका

विज्ञापन
नारनौल। सीबीएसई ने दसवीं कक्षा की अंक तालिका अभिभावक की अंडरटेकिंग लेने के बाद ही जारी करने के निर्देश दिए हैं। ताकि अंकतालिका में कोई गड़बड़ी हो उसका तत्काल निदान हो सके। बोर्ड ने स्कूल मुखियाओं को दसवीं का प्रमाणपत्र व अंकतालिका जारी करते समय दो महत्वपूर्ण कदम उठाने की बात कही है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्घाज की ओर से 20 मई को जारी परिपत्र में स्कूल मुखियाओं को सख्त हिदायत देकर परिपत्र की अनुपालना करने को कहा गया है।
बोर्ड ने सभी स्कूल मुखियाओं को छात्र छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करते समय व्यक्तिगत विवरण में माता पिता व अभिभावक की सही जानकारी भरने के निर्देश दिए है। इसके बाद भी विवरण में त्रुटियां मिलने के बाद संबंधित स्कूल मुखिया को जिम्मेवार माना जायेगा। बोर्ड ने विद्यार्थियों की पंजीकरण सूची में माता-पिता व अभिभावक के नाम में त्रुटियां होने को लेकर परिपत्र जारी किया है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर जारी परिपत्र में स्पष्ट किया कि दसवीं कक्षा की अंक तालिका एवं प्रमाणपत्र देते समय पीछे की ओर संबंधित स्कूल के मुखिया व अभिभावक सामने की ओर लिखे गये विद्यार्थी के माता पिता व अभिभावक के नाम सही होने का हवाला देकर एक अंडरटेकिंग जारी करेंगे। इसमें अभिभावक के अंडरटेकिंग को स्कूल के मुखिया प्रमाणित कर अपने हस्ताक्षर करने के बाद ही स्कूल की अंकतालिका को जारी किया जायेगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर स्कूल मुखिया की जिम्मेवारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड ने संबंधित स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों के पंजीकरण करने के समय ऑनलाइन पोर्टल पर व्यक्तिगत विवरण में माता पिता व अभिभावक के नाम को अंकित करते समय अनेक प्रकार की त्रुटियां मिलने के बाद ही यह कदम उठाये है। इस संबंध में कई सालों पहले 10वीं व 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद भी अंकतालिका में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए बोर्ड कार्यालयों के चक्कर लगाने की मिल रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को डाटा भरते समय सावधानी बरतने को कहा गया है।

क्या है एनओसी
बोर्ड की नौंवी, दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं का पंजीकरण करने के लिए स्कूल मुखिया विद्यार्थी का व्यक्तिगत विवरण जिसमें माता पिता व अभिभावक के नाम का उल्लेख किया जाता है। इसमें सभी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दी जाती है। पोर्टल पर दी जाने वाली सभी जानकारी स्कूल के स्थानांतरण प्रमाणपत्र के आधार पर भरने के निर्देश दिए जाते है। लेकिन उसके बाद भी पंजीकरण के समय माता-पिता व अभिभावक के नाम में त्रुटियां पाई जाती है। इस संबंध में राम कृष्ण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिहमा के मैनेजर एसएस यादव ने बताया कि बोर्ड की ओर से जारी परिपत्र मिलने के बाद स्कूल मुखिया को निर्देशों की कठोरता से पालना करने की हिदायत जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed