फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने डिप्टी स्पीकर के नाम ज्ञापन सौंपा

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने डिप्टी स्पीकर के नाम ज्ञापन सौंपा

Sun, 24 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने डिप्टी स्पीकर के नाम ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने शनिवार को चितवन वाटिका में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान जुगेश कुमार ने की। बैठक का संचालन जिला सचिव कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने किया। बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक के निवास पर ज्ञापन देकर गांव नायन निवासी योगेश कुमार सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
यूनियन अपनी मांगों का ज्ञापन विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव के निवास स्थान पर निजी सचिव रमेश कुमार को सौंपा। इसमें सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने, सरकारी कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 21000 रुपया महीना लागू करने, वेतन हर महीने दिया जाने, वेतन देने में सरपंचों का हस्तक्षेप बंद करने, सुरक्षा के उपकरण देने, रिक्शा, कस्सी ,फावड़ा तुरंत देने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लागू करने, मेडिकल जांच करके दवाई मुफ्त देने जैसी मांगें शामिल है।
विज्ञापन

कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने कहा कि सफाई कर्मचारियों से मारपीट, गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने बताया कि गांव नायन में सफाई कर्मचारी योगेश कुमार के साथ मारपीट हुई। लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। इस मौके पर कृष्ण कुमार, जुगेश कुमार, सुमन देवी, मुन्नी, लक्ष्मी, सुनीता, सिलोचना, राजू, रामनिवास, संजय, दीपक, सुंदर, लालाराम ,सुंदर, धौलाराम ,पवन कुमार सहित कई सफाई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed