फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एनएचएच कर्मचारियों के धरने को आप ने दिया समर्थन

एनएचएच कर्मचारियों के धरने को आप ने दिया समर्थन

Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
एनएचएच कर्मचारियों के धरने को आप ने दिया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी रही। 72 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे चारों अनशनकारी अशोक नसीबपुर, देवदत्त, महेश यादव, राकेश लांबा का जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र ने जूस पिलाकर समापन करवाया। अगले 72 घंटे के लिए उप प्रधान कृष्णा कुमारी, संगीता देवी, राजेंद्र पाल सिंह व नोबतराय भूख हड़ताल पर बैठे।
धरने के मंच का संचालन अशोक नसीबपुर ने किया। हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे डॉ. पुष्पेंद्र ने बताया कि विभागीय अधिकारी हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ने तथा सुचारू रूप चलने का ड्रामा कर रहे है। एंबुलेंस चालकों के हड़ताल के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला महासचिव विनोद राव ने कहा कि जल्द सरकार द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज करते हुए मंत्रियों या मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी के हलका अध्यक्ष अभय सिंह यादव ने टीम के साथ धरने पर आकर समर्थन किया। सरकार से मांग की है कि जल्द ही एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो आम आदमी पार्टी कर्मचारियों के साथ मिलकर विधायकों के घरों के सामने धरना देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त धरने को संगठन सचिव राधेश्याम शर्मा, रमेश प्रधान, महेंद्र बोयत, डॉ. सहदेव, डॉ. जिले सिंह, डॉ. अमित, डॉ. सुचिता, डॉ. सोनिया चौधरी, संदीप यादव, हरकेश, घनश्याम, कुलदीप चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, दिलबाग श्योराण, मोना शर्मा, सोमवती, प्रवीण देवी, सुशीला देवी, सरिता, संतोष देवी, नीतु कुमारी, निशा, ज्ञानवति, रेखा, संदीप, दिनेश, इंद्रजीत, जिले सिंह, मोहनलाल शर्मा, संजय सैनी, दिनेश सैनी, दिलबाग, सुमिन देवी, नीलम, दिनेश शर्मा व प्रेम प्रकाश समेत अन्य कर्मचारी शामिल थे।

दूसरी ओर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एंबुलेंस सेवा पर हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। सभी जरूरी सेवाएं मरीजों को दी जा रही है। नागरिक अस्पताल की एमएस डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि बच्चा-बच्चा समेत अस्पताल की सभी सेवाओं पहले की तरह चल रही हैं। डिलिवरी केस में कोई कमी नहीं आई है। पांच से 22 फरवरी तक कुल 247 डिलिवरी केस हो चुके हैं। जरूरत के अनुसार हर जगह कर्मचारी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed