{"_id":"5c1e8cd6bdec2256cf3e821b","slug":"151545506006-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री कोरियावास में आज रखेंगे मेडिकल कॉलेज की आधारशिला, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री कोरियावास में आज रखेंगे मेडिकल कॉलेज की आधारशिला, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की 23 दिसंबर को कोरियावास में होने वाली रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव व उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने रैली स्थल का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कोरियावास में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास सहित लगभग 636 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने आज जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे 23 दिसंबर को कोरियावास में मेडिकल कालेज के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लें। रैली स्थल पर दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस रोड पर जाम न लगे इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग को हर तरह की तैयारियां रखने के निर्देश दिए। मुख्य स्टेज की दाईं और सांस्कृतिक टीम के लिए मंच बनाया गया है। साथ ही प्रेस गैलरी बनाई गई है। इसके अलावा वीआईपी व अधिकारियों के लिए भी अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव व भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार भी मौजूद थे।
ये होंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस दिन नारनौल शहर के बाईपास पर गांव कोरियावास में लगभग 500 करोड़ में बनने वाले मेडिकल कालेज, लगभग 62 करोड़ से घाटासेर लॉजिस्टक हब से लेकर नांगल चौधरी तक 18.70 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क, लगभग 17 करोड़ से क्षेत्र के जोहड़ों को भरने के लिए लिफ्टिंग सिस्टम, 4.35 करोड़ से दोचाना रजबहा पर जलसेतु, नारनौल शहर में 27.37 करोड़ रुपये से छलक नाले को ढकने का काम, कैलाश नगर में 2.68 करोड़ की लागत से बनने वाले पार्क के निर्माण, सैनी धर्मकांटा से मेहता चौक तक लगभग 1.76 करोड़ में बनने वाली सड़क तथा हसनपुर में तीन करोड़ की लागत से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
ये होंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसी दिन रैली स्थल से ही तीन परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें लगभग चार करोड़ रुपये में तैयार हुई शहबाजपुर आईटीआई, लगभग 11 करोड़ में तैयार हुए राजकीय महिला कॉलेज अटेली तथा नांगल दुर्गू में 3.18 करोड़ में तैयार हुए 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन शामिल है।
मेडिकल कॉलेज में हर वर्ष होंगी 100 सीटें
कोरियावास में बनने वाले पहले मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के लिए गांव की 80.60 एकड़ जमीन सरकार को दी गई है। इसमें नीट की परीक्षा के बाद हर वर्ष 100 विद्यार्थियों का दाखिला होगा। इसके बनने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को न केवल रोजगार मुहैया होगा बल्कि उच्च कोटी की चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। यह मल्टी व सुपर स्पेशिएलिटी मेडिकल कॉलेज बनेगा। लगभग 500 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक भवन, आयुष ब्लॉक, सभागार, नर्सिंग कालेज, नाइट सेल्टर, गेस्ट हाउस, होस्टल, आवासीय सुविधाओं के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं होंगी।