फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किसानों ने अनाज मंडी में गेट पास को लेकर किया हंगामा

किसानों ने अनाज मंडी में गेट पास को लेकर किया हंगामा

Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने अनाज मंडी में गेट पास को लेकर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरकारी समर्थन मूल्य पर चल रही बाजरे की खरीद में शुक्रवार सुबह गेट पास जारी करने को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों द्वारा हंगामा किए जाने पर काफी देर तक गेट पास जारी नहीं हो पाए। जिस कारण बाजरे से लदे वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी कतारे लग गई। किसी तरह मार्केट कमेटी कर्मचारियों ने किसानों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया। गेट पास बनाने का कार्य सुचारु रूप से किया। नारनौल मंडी में पिछले चार दिनों में लगभग 4700 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। शुक्रवार सायं तक 4000 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई। दूसरी ओर व्यापारियों की पुरानी अनाज मंडी में खरीद करवाने की मांग पर एडीसी महावीर प्रसाद ने शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी को दौरा किया। उन्होंने पुरानी मंडी खरीद करवाने को लेकर हरी झंडी दे दी। सायं को विधायक ओमप्रकाश यादव, मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी सैनी व भाजपा जिलाध्यक्ष ने विधिवत पुरानी अनाज मंडी में बाजरा खरीद की शुरूआत करवाई। मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी ने बताया कि व्यापारियों की मांग पर पुरानी अनाज मंडी में खरीद कार्य की शुरूआत करवा दी गई है। शनिवार से इसी मंडी में सुचारु रूप से खरीद कार्य किया जाएगा।
- खरीद शुरू करवाने पर व्यापारियों ने जताया आभार
पुरानी अनाज मंडी में खरीद शुरू करवाने पर व्यापारियों ने विधायक ओमप्रकाश यादव व प्रशासन का आभार जताया है। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने वर्तमान मंडी में बाजरे की खरीद करवाने के लिए जिला प्रशासन व विधायक ओमप्रकाश यादव से गुहार लगाई थी। विधायक व प्रशासन ने उनकी मांग को पूरा किया है। शनिवार से सुचारु रूप से बाजरे की खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- शनिवार से पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे किसान
पुरानी अनाज मंडी में खरीद शुरू होने पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जेपी सैनी ने किसानों को शनिवार से फसल को पुरानी अनाज मंडी में लेकर आने का आह्वान किया है। चेयरमैन ने कहा कि पुरानी मंडी में भी किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पुरानी अनाज मंडी में खरीद करवाने के लिए मार्केट कमेटी द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान से संभावित बाजरे की आवक रोकने के लिए सभी नाकों पर कड़ी चौकसी
राजस्थान से संभावित बाजरे की आवक के मद्देनजर जिले में लगाए गए विभिन्न नाकों का वीरवार रात अतिरिक्त उपायुक्त महावीर प्रसाद ने औचक निरीक्षक किया। उन्होंने गहली चौकी पर कई वाहनों को रुकवाकर उनके कागजात भी चैक किए। राज्य सरकार द्वारा की जा रही बाजरे की सरकारी खरीद कार्य के ओवर ऑल इंचार्ज होने के नाते अतिरिक्त उपायुक्त ने वीरवार रात को कई नाकों का निरीक्षण किया। सभी नाकों पर पुलिस कर्मियों से बाजरा लेकर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों पर नजर रखने के सख्त निर्देश दिए। जिले में किसी भी सूरत में अन्य प्रदेश का बाजरा नहीं खरीदा जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा भावांतर योजना के तहत किसानों का बाजरा खरीदा जा रहा है। ऐसे में मंडियों में दूसरे राज्यों से आने वाले बाजरे को रोकने के लिए जिले में 14 नाके लगाए गए हैं। इन सभी नाकों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है। पुलिस कर्मियों को इस संबंध में सख्त हिदायत दी गई हैं। नाकों से बाजरे से भरे केवल उन्हीं वाहनों को आने दिया जा रहा है जो पुख्ता प्रमाण दे रहा है। एडीसी ने कहा कि जिले में लगभग 25 हजार किसानों ने मेरी खेती-मेरा ब्योरा के माध्यम से अपना पंजीकरण करवाया है। इन सभी किसानों की वेरिफिकेशन के बाद ई-मंडी के साफ्टवेयर में डाटा अपलोड किया गया है। अब सभी तहसीलदारों ने अपना डाटा भेज दिया है। इस सर्वे में सही पाए जाने वाले किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। अन्य किसी भी व्यक्ति का बाजरा सरकार द्वारा निर्धारित दर पर नहीं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed