{"_id":"5b4a48204f1c1b51748b4d07","slug":"151531594784-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 महिला कर्मियों की दुर्गा शक्ति टीम बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 महिला कर्मियों की दुर्गा शक्ति टीम बनी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं है। ऐसे मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस ने 24 सदस्यीय महिला पुलिस कर्मचारियों की दुर्गा शक्ति टीम का गठन किया है। जोकि महिला कालेज, स्कूल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व बाजारों आदि जगह तैनात रहकर छेड़छाड़ करने वाले लोगों को सबक सिखाएंगी।
इसके तहत दुर्गा शक्ति टीम ने शनिवार को रिहर्सल के तौर पर महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा व दुर्गा शक्ति टीम की इंचार्ज लाली देवी के नेतृत्व में सबसे पहले महिला कॉलेज और इसके बाद पीजी कॉलेज पहुंची जहां उन्होंने छात्राओं को छेड़छाड़ करने वाले मनचलों की सूचना महिला पुलिस हेल्पलाइन पर देने के बारे में जागरूक किया। साथ ही छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में भी जानकारी दी।
बता दें कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे छेड़छाड़ व दुराचार के मामलों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 12 जुलाई को पंचकूला में दुर्गा शक्ति एप लांच की। साथ ही प्रत्येक जिले के लिए दुर्गा शक्ति टीम के लिए दुर्गा शक्ति वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। इसके तहत जिला महेंद्रगढ़ में 24 सदस्यीय महिला पुलिस कर्मचारियों की दुर्गा शक्ति टीम का गठन किया गया है। जोकि पुलिस के पास आने वाली महिलाओं की शिकायतों पर तत्परता पूर्वक उनकी सहायता के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर शरारती तत्वों से निपटेगी।
विज्ञापन
एप की मदद से मिलेगी लोकेशन की जानकारी
महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा ने छात्राओं को अधिक से अधिक दुर्गा शक्ति मोबाइल एप का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मोबाइल एप की सहायता से छात्राएं महिला पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क कर सकेंगीं। वहीं इस एप के जरिये पुलिस को भी उक्त छात्रा या महिला की लोकेशन का तुरंत पता लग जाएगा जिससे टीम उस छात्रा या महिला तक आसानी से पहुंचकर उनकी सहायता कर सकेगी।
कमांडो की वर्दी में रहेगी दुर्गा शक्ति टीम
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस द्वारा गठित की गई दुर्गा शक्ति टीम के लिए कमांडो की तरह दिखने वाली वर्दी निर्धारित की गई ताकि दुर्गा शक्ति टीम की सदस्यों की अलग पहचान है। साथ ही टीम को एससी युक्त कार दी गई है ताकि किसी आपात स्थिति उस छात्रा या महिला तक तुरंत पहुंचा जा सके।
महिलाओं की सुरक्षा में 70 कर्मचारी रहेंगे तैनात
जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुल 70 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें 24 महिला पुलिस कर्मचारी दुर्गा शक्ति टीम में शामिल होगी। वहीं 46 अन्य पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे जिसमें दुर्गा शक्ति टीम की सदस्या सुबह के दौरान तैनात रहेंगी। वहीं 46 कर्मचारियों रात के समय के गश्त पर रहेंगे।
-पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार दुर्गा शक्ति टीम का गठन किया गया है। जोकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। महिलाओं से छेड़छाड़ संबंधी शिकायत मिलने पर महिला की दुर्गा शक्ति टीम तुरंत निर्धारित स्थान पर पहुंचकर पीड़ित महिला की सहायता करेंगी।
-मीनाक्षा शर्मा, महिला थाना प्रभारी नारनौल।