फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   द्वितीय वर्ष में एडमिशन नहीं मिला तो महिला कालेज की छात्राओं ने लगाया जाम

द्वितीय वर्ष में एडमिशन नहीं मिला तो महिला कालेज की छात्राओं ने लगाया जाम

Sat, 14 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
द्वितीय वर्ष में एडमिशन नहीं मिला तो महिला कालेज की छात्राओं ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय नारनौल की प्रथम वर्ष में दो से अधिक विषयों में रि-अपीयर आने पर द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर में एडमिशन नहीं दिए जाने के विरोध में छात्राओं ने शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बहरोड़ चौक पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के दौरान सड़क मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी देवी व महिला कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य नरेश यादव ने छात्राओं को उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जाम लगा रही छात्राओं ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दो अधिक विषयों में फेल विद्यार्थियों को अगली कक्षा में एडमिशन नहीं देने का फरमान जारी किया है। ऐसे में अगर उन्हें एडमिशन नहीं दिया गया तो उनका पूरे वर्ष की पढ़ाई खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा संबद्ध कॉलेजों को निर्देश जारी कर दो से अधिक विषयों में फेल विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में दाखिला नहीं देने की बात कही है। विश्वविद्यालय के आदेशों की पालना करते हुए कॉलेज भी ऐसे विद्यार्थियों को एडमिशन नहीं दे रहे हैं। इससे छात्राओं को आगामी सेमेस्टर में एडमिशन नहीं मिलने से उन्हें भविष्य के साथ सालभर की पढ़ाई भी व्यर्थ होने की चिंता सताने लगी है। शुक्रवार को छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से एडमिशन करने की गुहार लगाई। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने बिना विश्वविद्यालय के आदेशानुसार उन्हें एडमिशन देने से मना कर दिया। इससे गुस्साई छात्राओं ने एकत्रित होकर सुबह करीब दस बजे महिला कॉलेज के बाहर बहरोड चौक पर जाम लगा दिया। एडमिशन नहीं किए जाने से गुस्साई छात्राओं ने जाम में फंसी कॉलेज प्राध्यापकों को भी नहीं जाने दिया। वहीं एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। परंतु पुलिस की मदद से एंबुलेंस को जाम से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल खराब होने का सताने लगा भय
प्रथम वर्ष में दो से अधिक विषयों में रि-अपीयर छात्राओं को द्वितीय वर्ष के तृतीय सेमेस्टर में एडमिशन नहीं दिए जाने से उन्हें साल खराब होने का भय सताने लगा है। जाम लगा रही छात्राओं ने बताया कि अगर उन्हें अगले सेमेस्टर में एडमिशन नहीं दिया गया तो उनका एक साल खराब हो जाएगा। वहीं पढ़ाई नहीं करने पर परिजन भी उनकी पढ़ाई छुड़वाने पर मजबूर कर सकते हैं।
विवि ने दाखिला नहीं देने के जारी किए निर्देश
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने अपने से संबंधित सभी कालेजों को प्रथम वर्ष में दो से अधिक विषयों में रि-अपीयर विद्यार्थियों को आगामी सेमेस्टर में दाखिला नहीं देने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों की पालना में कालेज भी ऐसे विद्यार्थियों को एडमिशन देने से मना कर रहे हैं।
छात्राओं को आश्वासन देकर खुलवाया जाम
जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची महिला थाना प्रभारी मीनाक्षी देवी व महिला कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य नरेश यादव ने छात्राओं को कार्यालय में बैठकर उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इसके बाद प्राचार्य ने छात्राओं को बताया कि उनकी समस्या को विश्वविद्यालय के भेजी गई है। विश्वविद्यालय से जैसे भी आदेश आते हैं उनकी पालना की जाएगी।

महिला थाना प्रभारी ने लगाई छात्राओं को फटकार
जाम खुलवाने पहुंची महिला थाना प्रभारी ने छात्राओं को फटकार लगाते हुए कहा कि छात्राओं द्वारा इस प्रकार से जाम लगाना ठीक नहीं है। उनकी जो भी समस्याएं वे उन्हें कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखें। अगर वहां उनका समाधान नहीं होता है तो डीसी या अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखें। इस प्रकार से जाम लगाना किसी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed