फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सीएमडी पर तानाशाही पर भड़के बिजली कर्मचारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सीएमडी पर तानाशाही पर भड़के बिजली कर्मचारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीएमडी पर तानाशाही पर भड़के बिजली कर्मचारी, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
सीएमडी का रवैया कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं : शिंभूदयाल
विज्ञापन

फोटो नंबर 10
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। बिजली चोरी के टारगेट पूरे नहीं होने पर निगम के सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने हिसार मंडल के पांच कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। जिसके विरोध में नांगल चौधरी एचएसएसइबी वर्कर यूनियन ने शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल की। सरकार विरोधी नारेबाजी करके प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत बहाल करने की मांग की।

सब यूनिट प्रधान शिंभूदयाल ने कहा कि निगम के सीएमडी का रवैया कर्मचारियों के प्रति ठीक नहीं। सब डिविजन स्तर पर बिजली चोरी के टारगेट निर्धारित किए जाते हैं। अचीव नहीं करने पर जेई को चार्जशीट या सस्पेंड करने का अल्टीमेटम मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यरत कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी देकर स्थिति को संभाले हुए हैं। इस मौके पर उप प्रधान अशोक यादव, रामोतार, कवरसिंह यादव, सचिव जितेंद्र डांगी, खजांची त्रिभुवन, हरीराम, बजरंगलाल जांगड़ा, सीए जितेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, अशोक, रणबीर, राजेश, प्रिंस, राजेश, पवन, लेखराम, ईश्वर, राकेश, सुनील, लोकेश आदि कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed