{"_id":"59bcde534f1c1b19688b4d9f","slug":"151505549907-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मंजूरी सराहनीय कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मंजूरी सराहनीय कार्य
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मंजूरी सराहनीय कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महर्षि वाल्मीकि चौपाल स्थित मोहल्ला राव में शुक्रवार को हरियाणा वाल्मीकि महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि पिछले दो साल से राज्य स्तरीय सफाई कर्मचारी आयोग के गठन की मांग की जा रही थी जिसे प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मीटिंग में मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद प्रदेश के सफाई कर्मचारियों एवं सफाई दरोगाओं की मांग को जल्द से जल्द पूरा कर निदान किया जा सकेगा।
जिला महासचिव महावीर वाल्मीकि ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं मंत्री मंडल द्वारा केन्द्र सरकार की तर्ज पर सरकारी नौकरी की ग्रुप सी व ग्रुप डी साक्षात्कार की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से खत्म किया गया है जो कि प्रशंसनीय कार्य है। इससे प्रदेश के काबिल और होनहार परीक्षार्थियों का मेरिट के आधार पर चयन हो सकेगा। इस मौके पर धर्मेन्द्र वाल्मीकि, करतार सिंह, राजेश चांविरया, ललित वाल्मीकि, प्रदीप, राजेन्द्र, भीम सिंह, राजेन्द्र, मुकेश जैदिया, प्रदीप जैदिया, प्रवीण कुमार, सुभाष चांवरिया, सुनील, अतर सिंह, मुन्ना लाल पटीकरा, महेश, सोनू वीर, धर्मवीर एवं मनोज बोयत आदि मौजूद रहे।