फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रेसलिंग में यदुवंशी सतनाली स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

रेसलिंग में यदुवंशी सतनाली स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

Sun, 20 Aug 2017 01:15 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
रेसलिंग में यदुवंशी सतनाली स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली में यदुवंशी इंटरस्कूल की रेसलिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें यदुवंशी ग्रुप के महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, सोहली, थनवास, जींद, गुरुग्राम, कोसली सहित आठ स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पंचायत समिति की चेयरपर्सन मोनिका नागर थीं। अध्यक्षता यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एडवोकेट करण सिंह यादव ने की।

मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर खेलों का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 32 किलोग्राम में राकेश रेवाड़ी प्रथम, जबकि तनुज दूसरे स्थान पर रहे। 36 किलोग्राम में नारनौल से राहुल प्रथम, जबकि दूसरे स्थान पर थनवास स्कूल के अंकित रहे। 38 किलोग्राम में नीरज सतनाली प्रथम, नारनौल के शुभम दूसरे स्थान पर रहे। 16 आयु वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप रेवाड़ी प्रथम, श्रवण सतनाली दूसरे स्थान रहा। 740 किलोग्राम भार में अंकुश सोहली से प्रथम और रेवाड़ी से मोहित दूसरे स्थान पर रहे। 19 आयु वर्ग के 42 किलोग्राम में रोहित सतनाली प्रथम, सनी कोसली दूसरे स्थान पर रहे। 46 किलोग्राम वर्ग में अक्षय सतनाली प्रथम, नारनौल के आइस दूसरे स्थान पर रहे। 750 किलोग्राम भार वर्ग के दीक्षित सतनाली प्रथम, लोकेश थनवास दूसरे स्थान पर रहे। 54 किलोग्राम भार वर्ग के प्रदीप महेंद्रगढ़ ने प्रथम, सोहली स्कूल के गौरव दूसरे स्थान पर रहे। 69 किलोग्राम भारवर्ग में रक्षित महेंद्रगढ़ प्रथम, कोसली स्कूल से पंकज दूसरे स्थान पर रहे। 76 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में हर्ष महेंद्रगढ़ प्रथम, रविंदर सतनाली दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका मुरारीलाल, वीरप्रकाश भालोठिया, राजेश ने निभाई। यदुवंशी स्कूल के डीन कमल सिंह यादव, प्रिंसिपल पवन शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed