{"_id":"5984c6a64f1c1b26348b4675","slug":"151501873830-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के नजदीक आते ही गुलजार हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के नजदीक आते ही गुलजार हुए बाजार
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही गुलजार हुए बाजार
नारनौल। भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार सात अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे बाजारों में भी रौनक छाने लगी है। पिछले कई दिनों से सूने बाजार भी अब गुलजार हो गए हैं। बाजारों में जगह-जगह राखियों की दुकानें सज गई हैं और यहां पर खरीदने वालों की भीड़ भी उमड़ रही है। इस बार मेटल की राखी व सामान्य डोरियों की मांग बाजार में सबसे अधिक है। वहीं गिफ्ट और मिठाइयों की दुकानों पर चहल-पहल बढ़ गई है।
इस बार बाजार में राखी का नया कलेक्शन रेशम से सोने-चांदी तक का छाया हुआ है। बदलते दौर में बहन भी अपने भाई की कलाई पर महंगी व आधुनिक राखी बांधना चाहती हैं। वहीं दुकानदारों ने भी मांगों के अनुरूप राखी को बाजार में उतार दिया है। राखी व्यापारी राजेंद्र कुमार व विनय जिंदल आदि का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष राखी की कीमतों में 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।
बाजार में ये हैं प्रमुख राखियां
कार्टून राखियां : बच्चों के लिए इस बार डोरी मोन, छोटा भीम, मिक्की माउस, बाल हनुमान, टेडी बीयर जैसी राखियां भी बाजार में हैं। जिनकी मांग छोटे बच्चे ज्यादा कर रहे हैं।
विज्ञापन
डोरियां: वैसे तो बाजार में राखियों के बहुत प्रकार हैं, लेकिन यहां सस्ते धागे से बनी राखी भी उपलब्ध हैं। इन डोरियों को महिलाओं द्वारा इस बार सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
स्टोन राखी : लंबे धागों के बीच लगी स्टोन वाली राखियां बाजार में भी उपलब्ध हैं। इसके दाम स्टोन के आधार पर रखे गये हैं। इस बार इन राखियों की मांग गत वर्ष के मुकाबले कुछ कम हैं, वहीं दाम भी गत वर्ष की तुलना में कम हुए हैं।
मेटल की राखी : इस बार चांदी व सोने की राखियां आकर्षक डिजाइनों में मिल रही हैं। राखी व्यवसायियों की माने तो मेटल की राखी की बिक्री कम हो रही है। इन राखियों का दाम सबसे ज्यादा है।
बाजार कई दिनों से सुनसान थे, अब त्यौहारों का सीजन आने के बाद खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। इससे दुकानदार भी उत्साहित हैं। -महेश जिंदल
इस बार अनेक वैरायटी की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं। देश में बनी राखी को बेचना ज्यादा पसंद करता हूं। वहीं डिमांड सभी प्रकार की राखियों की है। -कैलाश
रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आते ही राखियों की बिक्री बढ़ गई है। इस बार धागे की राखियों की ज्यादा मांग हैं। -मोहित कुमार
पिछले वर्ष नग की राखियां ज्यादा चली थी, इस बार डोरी की राखियां ज्यादा बिक रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून राखियां भी उपलब्ध हैं।----मोहन कुमार
राखी कीमत
नग की राखी 30 से 50 रुपए
कैडवरी 15 से 20 रुपए
रूद्राक्ष 10 से 15 रुपए
मेटल 25 से 100 रुपए
धागा 05 से 25 रुपए
कार्टून राखियां 10 से 50 रुपए
नोट:- बाजार में पांच रुपये से 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।