फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 साल इंतजार के बाद नांगल चौधरी में तीन गेज का बस स्टैंड मंजूर

15 साल इंतजार के बाद नांगल चौधरी में तीन गेज का बस स्टैंड मंजूर

Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
15 साल इंतजार के बाद नांगल चौधरी में तीन गेज का बस स्टैंड मंजूर
15 साल बाद बस स्टैंड के निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन

नांगल चौधरी। 15 साल के इंतजार के बाद अब नांगल चौधरी में बस स्टैंड बनने का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्ट की घोषणा के अनुसार अह नांगल चौधरी में तीन गेज का बस स्टैंड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। 2.28 करोड़ की लागत से बनने वाले बस स्टैंड की डिटेल पिछले सप्ताह पीडब्ल्यूडी विभाग ने चंडीगढ़ भेज दी है। अगले महीने अप्रूवल मिलने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि नांगल चौधरी के अस्थाई बस अड्डे पर नारनौल, जयपुर, निजामपुर, धोलेड़ा, बहरोड़, बनेठी, रामपुरा की सवारियां पहुंचती हैं। अस्थाई बस स्टैंड पर बैठने की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनावों के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने विजयी होने पर बस स्टैंड निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन राजनीतिक खींचतान तथा कोर्ट केस के चलते निर्माण प्रक्रिया आरंभ नहीं हो सकी। बारिश के दौरान सवारियों को इधर-उधर की दुकानों में शरण लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


चार साल पहले भी की गई थी जमीन अधिग्रहण
चार साल पहले तत्कालीन सीएम की घोषणा के अनुसार बहरोड़ रोड (बाईपास) पर जमीन अधिग्रहण की गई थी। परंतु जमीन के फ्रंट पर सहमति नहीं बनने के कारण मालिक ने हाईकोर्ट में केस दायर कर दिया था। इस मामले का करीब दो साल पहले निपटारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम मनोहरलाल ने की थी घोषणा
28 मई 2015 को विकास रैली के दौरान सीएम मनोहरलाल खट्टर ने बस स्टैंड का जल्द निर्माण करवाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद विभाग ने जमीन को कब्जे में लेकर तार बाउंड्री करवा दी थी। जीएम के आग्रह पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने चार महीने पहले एस्टिमेट फाइल को चंडीगढ़ भेजा था। इसके बाद विभाग ने 2.28 करोड़ बजट मंजूर किया है। विभाग ने तीन गेज का बस स्टैंड स्वीकृत किया है। जिसके चारों ओर बाउंड्री निर्माण करवाया जाएगा। अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं केवल बजट डिटेल को अप्रूवल होना शेष है। मंजूरी के बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह में टेंडर निकाले जाएंगे।

बाइपास पर बनेगा बस स्टैंड
बहरोड़ रोड पर राजकीय कॉलेज के नजदीक बस स्टैंड निर्माण के लिए विभाग ने तीन खसरा नंबरों से 8 कनाल 8 मरला जमीन चिन्हित किया है। तीनों खसरा नंबरों से इक्वायर जमीन का मुआवजा रोड वैल्यू के अनुसार वितरित हो चुका है। बस स्टैंड में तीन बस एक साथ खड़ी होने की व्यवस्था रहेगी।

15 साल में पांच बार हुई घोषणा
करीब 15 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने नांगल चौधरी में बस अड्डा बनवाने की घोषणा की थी। दूसरी घोषणा 11 साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्रसिंह हुड्डा ने की थी। इसके बाद पांच साल पहले सीहमा रैली के दौरान तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तीसरी बार घोषणा की थी। 6 मई 2012 को बस स्टैंड निर्माण की चौथी बार घोषणा हुई। इसके बाद वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने 28 मई 2015 को पांचवीं बार घोषणा की थी।

बस स्टैंड निर्माण अत्यंत जरूरी : प्रहलाद
खाद्यान्न एसोसिएशन के प्रधान प्रहलाद पहलवान ने बताया कि स्टैंड नहीं होने के कारण बसें रोड पर खड़ी होती है। जिससे लोगों को यातायात जाम, गर्मी, बारिश आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बाईपास निर्माण के बाद भारी वाहन कस्बे में प्रवेश नहीं करेंगे, साथ ही यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सभी औपचारिकताएं पूरी : अभय
हलका विधायक डा. अभय सिंह यादव ने बताया कि नारनौल से रायमलिकपुर तक फोरलाइन व बाईपास निर्माण का काम नेशनल हाइवे अथारिटी को दिया गया है। बस स्टैंड निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है। आमजन को जल्द ही सुविधा मिल जाएगी।


बस स्टैंड निर्माण के लिए 2.28 करोड़ का बजट स्वीकृत हो चुका है। जिसकी डिटेल की अप्रूवल फाइल को चंडीगढ़ भेजा गया है। 15-20 दिन में मंजूरी मिल जाएगी, इसके बाद टेंडर छोड़े जाएंगे। विभाग ने तीन गेज का बस स्टैंड स्वीकृत किया है।
राहुल कुमार, कनिष्ठ अभियंता-पीडब्लूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed