{"_id":"597cd52d4f1c1b3d148b47ae","slug":"151501353261-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय माध्यमिक विद्यालय सीगड़ा में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय माध्यमिक विद्यालय सीगड़ा में किया पौधरोपण
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय माध्यमिक विद्यालय सीगड़ा के स्कूल प्रांगण में पेड़ लगाओ और जीवन बचाओ के तहत पौधरोपण कर बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अध्यापिका सुनीता ने विद्यालय में 101 पौधे लगवाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधे धरती का आभूषण होते है। उनकी सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व बनता है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एवं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधा लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। पेड़ों का महत्व बताते हुए इंदुबाला ईको क्लब इंचार्ज ने सभी बच्चों को एक-एक पौधा वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षक राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह धर्मेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह लिपिक, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सुनील आदि विद्यार्थी उपस्थित थे।