{"_id":"58e53d9b4f1c1bf5465b73b7","slug":"1500-qiuntal-wheat-mandi-not-selling-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं की आवक, नहीं हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं की आवक, नहीं हुई खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
आनाज मंडी में लगा गेहूं का ढेर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान अपनी फसल को निकालने के लिए तेजी से लगा है वहीं मौसम में बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कनीना अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है।
सुपरवाइजर दशरथ ने बताया कि करीब डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। बुधवार को पहले दिन मंडी में गेहूं की खरीद होनी थी लेकिन मौसम खराबी की संभावना के चलते नहीं हो सकी। गुरुवार को हैफेड की खरीद का दिन है खरीद करने या न करने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी।
कनीना मंडी में गेहूं की आवक नहीं होने से मंगलवार को खरीद नहीं हो सकी। प्रदेश सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं की खरीद करने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन मंडी में गेहूं की आवक नहीं होने से खरीद शुरू नहीं की जा सकी। हैफेड के प्रबंधक संतराम ने बताया कि उनकी ओर से गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी की गई हैं। कनीना मंडी में 3 दिन वेयर हाउस तथा 3 दिन हैफेड की खरीद रहेगी। दूसरी ओर मौसम के करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दिन रात खेतों में रहकर फसल कटाई कर रहे हैं। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुई बूंदाबांदी से किसान चिंता में डूब गए। देखा जाए तो क्षेत्र में इस बार गर्मी की पहले ही शुरुआत हो चुकी है।