{"_id":"69beddb2e45bd22b1205fb37","slug":"1500-aabha-cards-have-been-made-so-far-in-mahendragarh-block-narnol-news-c-203-1-mgh1006-124972-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ खंड में अबतक बनाए गए 1500 आभा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ खंड में अबतक बनाए गए 1500 आभा कार्ड
Sat, 21 Mar 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:64 शहर के बास मोहल्ला में आयोजित शिविर में आभा कार्ड बनवाने पहुंचे लोग। संवाद
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में लोगों के आभार कार्ड बनाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ खंड में 1500 कार्ड बन चुके हैं जबकि 1500 कार्ड बनाए जाने की योजना है। इसके माध्यम से मरीजों को काफी फायदा होगा और अस्पताल में जाने पर हर बार का रिकॉर्ड इसमें दर्ज होगा।
विभाग की ओर से जिला के हर मरीज का डाटा सेव करने के लिए आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं। अब विभाग की ओर से हर वार्ड में शिविर लगाए जा रहे हैं और इसमें जिला के आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर की ड्यूटी लगाई गई है।
सभी कर्मचारी अपने क्षेत्र में जाकर लोगों के आभा कार्ड बनाएंगे। इस कार्ड में लोगों की पर्ची बनवाने, बीमारी, रिपोर्ट व स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी रहेगी। इसके माध्यम से विभाग हर व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी रखेगा। इससे मरीजों को अस्पताल में लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं रहेगी और उनको सीधे कार्ड से स्कैन करके पर्ची दी जाएगी और उपचार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को टीम ने शहर में 110 जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 200 कार्ड बनाए। इस दौरान आशा वर्कर शांति, आंगनबाड़ी वर्कर बीना, स्वास्थ्य विभाग से विनय शर्मा व नितिन कुमार ने कार्ड बनाए।