फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   150 women from 50 villages got their health checked

Mahendragarh-Narnaul News: 50 गांवों की 150 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई

Tue, 11 Jun 2024 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
150 women from 50 villages got their health checked
फोटो संख्या:76- उप नागरिक अस्पताल कनीना में गर्भवती महिलाओं की जांच करते चिकित्सक-- स्रोत--संवा
कनीना। प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत उप नागरिक अस्पताल कनीना में गर्भवती के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 50 गांवों की 150 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और उपचार लिया।
विज्ञापन

उप नागरिक अस्पताल के डॉ. जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि हर महीने की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व योजना के तहत शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें गर्भवती महिलाओं की जांच कर उनको निशुल्क दवाइयां वितरित की जाती हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य गर्भवती को स्वस्थ रखना है ताकि स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकें।
विज्ञापन

महिलाओं की शुगर, थायराइड, हिमोग्लोबिन, आरबीसी, एचआईवी, यूरिन, एचआईवी के अलावा अन्य प्रकार की जांच की गई। डॉ. तमन्ना ने बताया इस समय में महिलाओं को मानसिक रूप से व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा हरी सब्जियां फल दूध घी आदि जल्दी हजम होने वाले मोटे अनाज के साथ अंडे तथा ताजा फल का प्रयोग गर्भवती के लिए अति उत्तम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed