फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 to 17 people will have to register for the vaccine on the Kovin app

15 से 17 वालों को टीके के लिए कोविन एप पर करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

Mon, 27 Dec 2021 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
15 to 17 people will have to register for the vaccine on the Kovin app
गांव मुसनोता में कोरोना का टीका लगाती स्वास्थ्य विभाग कर्मी । - फोटो : Narnol
जिला स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 साल तक के किशोरों को कारोना से बचाव का टीका लगाने की तैयारियां अपने स्तर पर शुरू कर दी हैं। सिविल सर्जन ऑफिस की तरफ से आशा वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स की सहायता से क्षेत्र में किशोरों के डाटा कलेक्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक अनुमान के मुताबिक इस आयुवर्ग के लगभग 50 हजार टीके लगाए जाएंगे। टीका लगाने की प्रक्रिया 18 से 44 वर्ष की तरह रहेगी। किशोरों को पहले कोविन एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उसके बाद नजदीकी सेंटर पर वो टीकाकरण करवा सकेंगे। वर्तमान में सभी पीएचसी, बस स्टैंड, डीसी ऑफिस, नप, सरल केंद्र तथा अन्य स्थानों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। बच्चों को टीकाकरण के लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 18 साल तक किशारों का टीकाकरण अभियान 3 जनवरी से शुरू करने की घोषणा की है। पीएम की घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा वर्कर्स एवं आंगनबाड़ी वर्कर्स से 17 से 18 वर्ष किशोरों के डाटा जुटाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों का भी सहारा लिया जा सकता है। अभी तक इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की तैयारी चल रही है। कोविन एप के माध्यम से ही किशोरों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

98 प्रतिशत बुजुर्गों को लगी दोनों डोज
अब तक जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को 99621 बुजुर्गों का टीका लग चुका है। इनमें से 98 प्रतिशत बुजुर्गों को दोनों टीके लग चुके हैं। दो प्रतिशत बुजुर्गों को पहली ही डोज लगी है। चिकित्सकों का कहना है कि बीमार बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह पर ही तीसरी डोज दी जाएगी। ऐसे में महेंद्रगढ़ में काफी बुजुर्गों को तीसरी डोज लगने का अनुमान हैं। अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण को लेकर स्थिति साफ नहीं हैं। आदेश मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

चार हजार फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को लगेगी सुपरडोज
स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 4000 फ्रंटलाइन वर्कर्स को दोनों ही डोज लग चुकी है। इनमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी तथा पुलिस बल भी शामिल है। 10 जनवरी से सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को सुपर डोज के रूप में तीसरी डोज दी जाएगी ताकि उनको संभावित तीसरी लहर में कोई जोखिम न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed