फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 people put complaints before the Deputy Commissioner, instructed the officers for speedy resolution

15 लोगों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं शिकायतें, अधिकारियों को शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

Wed, 24 Nov 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 people put complaints before the Deputy Commissioner, instructed the officers for speedy resolution
लघु सचिवायल महेंद्रगढ़ में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त अजय कुमार। संवाद - फोटो : Narnol
अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। शिकायतों का समाधान कराने आए लोगों की शिकायतों पर शीघ्रता से संज्ञान लेते हुए अधिकारी तय समय में समाधान करें।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में आयोजित शिविर कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। लोगों द्वारा रखी गई 15 शिकायतों में से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कराया गया। उपायुक्त ने कहा कि आज के आधुनिक युग में किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए सीएससी सेंटर पर ऑनलाइन आवेदन करें। प्रत्येक मंगलवार को जिला अधिकारियों के महेंद्रगढ़ उपस्थित होने पर इस क्षेत्र के लोगों को नारनौल के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त के समक्ष मुख्य रूप से बिजली, ट्यूबवेल कनेक्शन, कब्जे से संबंधित समस्याएं रही। इन सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द से समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीसी के सामने बिजली, पानी, राशन, बीपीएल कार्ड, कब्जे, बुढ़ापा पेंशन से संबंधित समस्याएं रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देेश दिए कि वे आमजन की शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करे जिससे आमजन सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं को व्यवहारिक जीवन में लाभ उठा सके। इस अवसर पर एसडीएम दिनेश, जिला राजस्व अधिकारी नवदीप कौर बराड़, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुदेश पूनिया, राजेंद्र सिंह, समाज कल्याण विभाग से कृष्ण सहायक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सुधा, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed