फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 people injured in bee attack at Mahindergarh police station

Haryana: महेंद्रगढ़ पुलिस थाने में मची अफरा-तफरी, इधर-उधर भागने लगे लोग... 15 लोग घायल, कई अस्पताल में भर्ती

Fri, 21 Mar 2025 03:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

महेंद्रगढ़ पुलिस थाने में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। थाने में तैनात पुलिस वाले भी खुद को बचाने के लिए थाने से बाहर भागे। कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
15 people injured in bee attack at Mahindergarh police station
महेंद्रगढ़ पुलिस स्टेशन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचानक मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया। महेंद्रगढ़ सदर थाने में मधुमक्खियों के हमले से 15 लोग घायल हुए हैं। सदर थाना महेंद्रगढ़ में शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब मधुमक्खियों के हमले के बाद अफरा-तफरी मची गई। इस हमले में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से 4 को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जबकि कुछ घायलों ने निजी अस्पतालों में इलाज करवाया। 
विज्ञापन


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब पुलिस शिकायतकर्ताओं से उनके मामले की जानकारी हासिल कर रही थी। अचानक मधुमक्खियों का झुंड सक्रिय हो गया और लोगों पर टूट पड़ा। थाने में मौजूद लोग और पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों और कर्मचारियों ने कमरों में जाकर खुद को बचाया। बाद में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाने में धुएं का प्रबंध किया गया, जिससे मधुमक्खियों को भगाया जा सका। 
विज्ञापन




बता दें कि महेंद्रगढ़ सदर और सिटी थाने में कई स्थानों पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं। आमजन का कहना है कि इन छत्तों को जल्द से जल्द हटवाया जाए, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है और ऐसी घटनाएं फिर से हो सकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान जल्द निकालने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो। इससे पूर्व भी नारनौल क्षेत्र में गत शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान करीब 40 लोगों को मधुमक्खियों ने काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed