फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 days ago, a young man went missing on a walk, accused of not searching the police

15 दिन पहले सैर पर निकला युवक लापता, पुलिस पर तलाश नहीं करने का आरोप

Mon, 13 Dec 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 days ago, a young man went missing on a walk, accused of not searching the police
कनीना में डीएसपी राजीव कुमार से मिलने के लिए जाते युवक के परिजन और ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस 15 दिन से लापता गांव पोता निवासी युवक का पता नहीं लगा पाई है। परिजनों ने 15 दिन पहले शिकायत देकर युवक का पता लगाने की गुहार लगाई थी। सोमवार को युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने कनीना के डीएसपी से मुलाकात कर युवक की तलाश करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार ने बताया कि उसका 27 वर्षीय बेटा हर्षित 29 नवंबर की सुबह सैर करने के लिए निकला था। लेकिन वह लौटकर नहीं आया। काफी तलाश के बाद जब युवक नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बाद भी पुलिस उनके लड़के का पता नहीं लगा पाई है। उन्होंने डीएसपी से बेटे की जल्द से जल्द तलाश करने की गुहार लगाई है। इस पर परिजनों के अलावा प्रधान ऋषि पाल धामान खाप, पूर्व सरपंच रामभूल सिंह केलंगा, हरबीर सिंह, रामसिंह, अशोक कुमार आकोदा, विनोद कौशिक, प्रकाश, ओमप्रकाश दादरी, जितेंद्र कलिंगा, विकास झज्जर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

युवक की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं। पुलिस की साइबर टीम लगातार प्रयास कर रही है। युवक की तलाश जारी है। जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा। -राजीव कुमार, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed