{"_id":"62cb1b63f8dbe516c8178c83","slug":"148b-state-highway-work-started-people-distributed-laddus-in-pali-village-narnol-news-rtk6519670102","type":"story","status":"publish","title_hn":"148 बी स्टेट हाईवे का काम शुरू होने पर पाली गांव में ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर किया खुशी का इजहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
148 बी स्टेट हाईवे का काम शुरू होने पर पाली गांव में ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर किया खुशी का इजहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकोदा। 148बी स्टेट हाईवे निर्माण को लेकर प्रथम चरण में पेड़ों की कटाई का काम शुरू होने पर गांव पाली के ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। रविवार को गांव पाली के नजदीक से वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का काम शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि मंदोला से नारनौल तक स्टेट हाईवे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने इस स्टेट हाईवे को बनाने को लेकर अनेक बार धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई है।
पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की मूर्ति का अनावरण करने आए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर पैच वर्क किया गया। लेकिन वह भी कुछ ही दिन चल पाया। स्टेट हाईवे के निर्माण कार्य के लिए पेड़ों की सफाई का कार्य पाली गांव से शुरू हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द ही इस हाईवे के निर्माण कार्य को पूरा किया जाए ताकि यह जो रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है इनसे निजात मिल सके। इस मौके पर कैलाश चंद यादव पाली, धर्मेंद्र निवर्तमान सरपंच आकोदा, देशराज सिंह फौजी पाली सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।