फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   148B State Highway work started, people distributed laddus in Pali village

148 बी स्टेट हाईवे का काम शुरू होने पर पाली गांव में ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर किया खुशी का इजहार

Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
148B State Highway work started, people distributed laddus in Pali village
आकोदा। 148बी स्टेट हाईवे निर्माण को लेकर प्रथम चरण में पेड़ों की कटाई का काम शुरू होने पर गांव पाली के ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। रविवार को गांव पाली के नजदीक से वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंदोला से नारनौल तक स्टेट हाईवे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों की वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तथा आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने इस स्टेट हाईवे को बनाने को लेकर अनेक बार धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की मूर्ति का अनावरण करने आए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आगमन पर लोक निर्माण विभाग द्वारा इस मार्ग पर पैच वर्क किया गया। लेकिन वह भी कुछ ही दिन चल पाया। स्टेट हाईवे के निर्माण कार्य के लिए पेड़ों की सफाई का कार्य पाली गांव से शुरू हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द ही इस हाईवे के निर्माण कार्य को पूरा किया जाए ताकि यह जो रोजाना दुर्घटनाएं हो रही है इनसे निजात मिल सके। इस मौके पर कैलाश चंद यादव पाली, धर्मेंद्र निवर्तमान सरपंच आकोदा, देशराज सिंह फौजी पाली सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed