फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1450 farmers will get tube well connections in three months: CM Saini

1450 किसानों को तीन महीने में मिलेंगे नलकूप कनेक्शन : सीएम सैनी

Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 19 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
1450 farmers will get tube well connections in three months: CM Saini
फोटो संख्या:71- राजकीय पशु चिकित्सालय खातोदड़ा का ​शिलान्यास करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी--स - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिन किसानों ने ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन के लिए राशि जमा कर रखी है उन 1450 किसानों को कनेक्शन तीन महीने में मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं 2023 तक जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, वे भी जल्द पैसे जमा करवा दें, उनके कनेक्शन भी जल्द जारी कर दिए जाएंगे। महेंद्रगढ़ विधानसभा में एक नई अनाज मंडी बनाने की भी घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी गांव में जमीन उपलब्ध होने पर गो-अभ्यारण्य बनाया जाएगा। साथ ही गांव उस्मापुर, बारड़ा, खातौद या जड़वा में जमीन उपलब्ध करवाने पर पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने 1 करोड़ 51 लाख रुपये की घोषणा की। गांव डीगरोता के पशु औषधालय को 40 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड किया जाएगा। क्षेत्र में वीएलडीए कॉलेज की फिजिबिलिटी चेक करवाकर इस कार्य को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गांव आकोदा में बिजली सब-डिविजन करने की घोषणा की। इसके अलावा शहरी आबादी में मकानों के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव डालनवास और महेंद्रगढ़ शहर में 33-33 केवी सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। महेंद्रगढ़ विधानसभा में 56 कॉलोनियों में बिजली व्यवस्था की जाएगी। महेंद्रगढ़ शहर में एलटी लाइन की जगह एलटी केबल डाली जाएगी। महेंद्रगढ़ से नारनौल तक 33 हजार केवी की बंद पड़ी लाइन को हटाया जाएगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत खातोद में जमीन उपलब्ध करवाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
चार माइनरों निहालवास, जैरपुर, सीसोठ, खायरा के पुनर्निर्माण के लिए 6.60 करोड़ रुपये की घोषणा की गई। विधानसभा में 180 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। 36.85 किलोमीटर लंबी सात सड़कों की भी स्पेशल रिपेयर का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। 78.71 किलोमीटर लंबाई की 16 सड़कों का भी स्पेशल रिपेयर के तहत नवीनीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 44 करोड़ 53 लाख रुपये की घोषणा की।
महेंद्रगढ़ विधानसभा के 18 गांवों में स्कूलों की मरम्मत व नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ 38 लाख रुपये की घोषणा की। इसके अलावा, महेंद्रगढ़ में हरियाणा रोडवेज का सब-डिपो बनाया जाएगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।
इंसेट
महेंद्रगढ़ के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1570 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य कराए गए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 सालों में केवल 700 करोड़ रुपये के काम हुए। डबल इंजन सरकार ने कांग्रेस के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा काम करवाए हैं। अब तो प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार है और विकास के काम तीन गुणा गति से होंगे। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

---------------
- पहलगाम हमले का जवाब सेना ने दिया: सिंचाई मंत्री
सिंचाई और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा के नौजवानों ने सदैव बॉर्डर पर रहकर हमारे प्राणों की रक्षा के लिए अपना खून बहाया है। पहलगाम हमले का जवाब भारतीय सेना ने दिया है। इस पर हर भारतीय को गर्व है। दक्षिण हरियाणा में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की जल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि दौहान और कृष्णा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए 13 करोड़ 6 लाख रुपये की परियोजना बनाई गई है। जड़वा, सतनाली, बवाना, खेड़ा, खेड़ी आदि 18 गांवों में जलापूर्ति के लिए 55 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की गई है।
इंसेट
दक्षिण हरियाणा की धरती वीरों की धरती : आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा की धरती वीरों की धरती कहलाती है। सबसे ज्यादा सेना में जाने वाले लोग दक्षिण हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं। सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को खत्म किया है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हो पाया है। दक्षिण हरियाणा के समर्थन से प्रदेश में तीसरी बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल का निर्माण पूरा कराया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ में आईआईटी का निर्माण करवाने की मांग की।


इंसेट- राव तुलाराम के नाम पर हो मेडिकल कॉलेज का नामकरण
महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान देने वाले राव तुलाराम के नाम से महेंद्रगढ़ मेडिकल कॉलेज का नामकरण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छह साल पहले इस भूमि पर आईएमटी की नींव रखी गई थी। अब इस संस्थान का काम शुरू होना चाहिए। विधानसभा चुनाव से पहले ग्राम पंचायत के पोर्टल पर जो विकास के प्रस्ताव भिजवाए गए थे और जो फिजिबल हैं, उनका क्रियान्वयन किया जाए, इससे यहां ग्रामीण विकास को गति मिल सकेगी।


इंसेट
- विधायक ने ये मांगें उठाईं
महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक कंवर सिंह यादव ने मुख्यमंत्री से केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में आईआईटी संस्थान की स्थापना करने, महेंद्रगढ़ में नई अनाज मंडी बनाने, तीन से पांच करम तक के रास्तों को पक्का बनवाने तथा महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय बनाए जाने की मांग की। उन्होंने महेंद्रगढ़ शहर के लिए नया बाईपास, हरियाणा रोडवेज का सब डिपो, महिलाओं के लिए महेंद्रगढ़ में एक वेलनेस सेंटर स्थापित करने, अवैध कालोनियों को नियमित करने, महेंद्रगढ़ नगर पालिका को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट दिए जाने की मांग उठाई। इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed