फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिले में बाजरे की खरीद फंसी ऑन लाइन के झमेले में,नारनौल में किसानों ने हाईवे किया जाम

जिले में बाजरे की खरीद फंसी ऑन लाइन के झमेले में,नारनौल में किसानों ने हाईवे किया जाम

Wed, 03 Oct 2018 01:25 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
जिले में बाजरे की खरीद फंसी ऑन लाइन के झमेले में,नारनौल में किसानों ने हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/महेंद्रगढ़। जिले में दूसरे दिन भी बाजरे की खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से शुरू नहीं हो सकी। नांगल चौधरी रोड स्थित नारनौल की अनाज मंडी में सुबह साढ़े 10 बजे तक टोकन जारी नहीं होने से गुस्साएं किसानों ने नारनौल-जयपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारेें लग गई। इससे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना शहर प्रभारी रमेश कुमार ने टोकन प्रक्रिया शुरू करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने करीब साढ़े 11 बजे जाम खोला। वहीं, महेंद्रगढ़ में भी बाजरे की खरीद पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई है। मार्केट कमेटी की ओर से 20 से 25 किसानों को गेट पास काट दिया गया। मंगलवार को नारनौल मंडी में शाम छह बजे तक करीब 622 क्विंटल बाजरे की खरीद हो पाई थी।
सरकार की ओर तय शेड्यूल के अनुसार मंगलवार को किसान बाजरे को लेकर नारनौल मंडी पहुंचे।
मंडी में पहुंचे गांव कावी, ढाणी बाठोठा, खानपुर व फैजअलीपुर के किसानों ने बताया कि सुबह 5-6 बजे ही अनाज को लेकर मंडी में पहुंच गए थे, लेकिन साढ़े 10 बजे तक भी टोकन जारी नहीं किया गया। सुबह से भूखे बैठे रहे, मंडी में प्रशासन की ओर से न पीने के पानी की व्यवस्था की गई है और न बैठने की। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रमेश कुमार ने किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने टोकन व खरीद शुरू नहीं होने तक जाम नहीं खोलने की बात कही। इस पर एसएचओ मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे और किसानों को जल्द टोकन दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया। लेकिन कमेटी ने शाम को टोकन वितरित करने का कार्य शुरू किया। दूसरी ओर पहले दिन मंडी अनाज को लेकर पहुंचे दो किसानों के बाजरे की खरीद नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण बना किसानों व कर्मचारियों के लिए सिरदर्द
किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा ‘मेरी खेती मेरा ब्योरा’ योजना के तहत किसानों का आनलाइन पंजीकरण करवाया। ताकि किसानों को अपना अनाज बेचने के लिए कागजी कार्रवाई के लिए चक्कर न लगाने पड़े। परंतु अब ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया किसानों व कर्मचारियों दोनों के लिए सिरदर्द बन गई है, क्योंकि किसानों द्वारा पंजीकरण के दौरान दिया गया ब्योरा सॉफ्टवेयर में मैच नहीं खा रहा। इस कारण कर्मचारी किसानों को टोकन जारी करने में असमर्थ हैं। वहीं, कर्मचारियों द्वारा बिना डाटा वेरिफाई के टोकन जारी नहीं करने पर किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है।

दूसरे दिन जारी किए 120 टोकन
मार्केट कमेटी की ओर से मंगलवार को शाम पांच बजे तक 120 के करीब किसानों को टोकन दिए गए। परंतु वेयर हाउस द्वारा सायं सवा चार बजे खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई। नारनौल मंडी देर सायं तक 622 क्विंटल बाजरे की खरीद ही हो पाई।
अब सीसीटीवी की निगरानी होगी खरीद
बाजरे की खरीद के दौरान किसानों को आ रही परेशानी व अन्य किसी गड़बड़ को देखते हुए विभाग ने जिले की सभी छह अनाज मंडियों में सीसीटीवी लगवाने की योजना तैयार की है। मंगलवार को नारनौल की नई मंडी के मुख्य द्वार पर दो कैमरे लगाए गए है। जहां से वाहनों का आवागमन होगा।

अटेली मंडी में बारिश के कारण रुकी खरीद
अटेली की अनाज मंडी में सायं तीन बजे खरीद शुरू की गई। कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। जिस कारण अधिकारी भी बाजरे की खरीद करने में असमर्थ दिखाई दिए। इस प्रकार अटेेली मंडी में खरीद रोक दी गई।
20 से 25 किसानों का गेट पास काट दिया गया है।

महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडी में भी लगातार दूसरे दिन भी अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं हो पाई। अधिकारी सतेंद्र कुमार की निगरानी में ही खरीद शुरू होगी। बुधवार को बाजरे की खरीद होने की संभावना जताई जा रही है। सतनाली मंडी में लगातार दूसरे दिन भी ऑनलाइन रिकॉर्ड वेरिफाई करने के लिए कर्मचारी नहीं पहुंचने के कारण बाजरे की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। सतनाली मंडी में बाजरा खरीद के लिए तय शेड्यूल के अनुसार दूसरे दिन बीरसिंह बास व सोहड़ी के किसानों की फसल खरीद होनी थी। लेकिन कर्मचारियों के अभाव में ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया नहीं हो पाई। तीसरे दिन निर्धारित शेड्युल के अनुसार डिगरोता व बासड़ी के किसानों की फसल खरीद होनी है। हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन महेंद्रगढ़ की मैनेजर रूबी हुड्डा ने बताया कि मंगलवार को सतनाली में हरियाणा वेयर हाउस द्वारा बाजरे की खरीद की जानी थी लेकिन हारट्रोन के कर्मचारी न पहुंचने से किसानों की खरीद संबंधी ऑनलाइन वेरिफिकेशन नहीं हो पाई।



आज इन गांवों की होगी बाजरे की खरीद
नई अनाज मंडी नारनौल में तीन अक्तूबर को को ताजपुर, स्योनाथपुरा, सूराना व मीरपुर, महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में खातोद, भांडोर निची, आनावास व गाहड़ा, सतनाली मंडी में ढिगरोता व बासड़ी, अटेली मंडी में मिर्जापुर, ताजपुर, सुरानी, भोजावास, नांगल चौधरी मंडी में शहबाजपुर, दौखेरा, दोस्तपुर व सैदेअलीपुर गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed