{"_id":"5b6b45604f1c1ba43e8b5f6c","slug":"141533756768-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप नागरिक अस्पताल में अब होंगे डिजिटल एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप नागरिक अस्पताल में अब होंगे डिजिटल एक्सरे
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। उप नागरिक अस्पताल में एक्सरे मशीन के साथ लगाई जाने वाली कंप्यूटराइज रेडियोग्राफी सिस्टम (सीआरएस) मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन लगने से मरीजों को काफी फायदा होगा। अस्पताल की ओर से शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा से शुभारंभ करवाए जाने की संभावना है। 10 लाख रुपये से आई इस मशीन से एक्सरे डिजिटल होने के साथ-साथ क्लीयर भी होंगे। मरीज को पांच मिनट बाद ही एक्सरा मिल जाएगा। उसके इंतजार करने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके अलावा अस्पताल में आयुर्वेदिक अस्पताल का अलग से भवन भी बनाया जाएगा।
सीआरएस से होगी फिल्म की बचत
उप नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक एक्स-रे होते हैं। अभी एक्स-रे फिल्म का उपयोग किया जा रहा। इसकी लागत अधिक होने से अस्पताल प्रशासन द्वारा कंप्यूटराइज्ड रेडियोग्राफी सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसमें भर्ती मरीज का एक्स-रे चिकित्सक द्वारा सीधे कंप्यूटर स्क्रीन पर ही देखने से फिल्म का खर्च बचेगा। इस मशीन को सभी वार्डों के स्क्रीन से भी जोड़ा जा सकता है। यहां मशीन शुरू होने से मरीजों को एक्सरे केंद्र तक जाने की दिक्कत से भी निजात मिल सकेगी।
सीआरएस मशीन के लिए भेजे थे 15 रिमाइंडर
अस्पताल में सीआर मशीन के लिए लगभग 15 रिमाइंडर भेजे गए थे। अस्पताल में प्रतिदिन होने वाले एक्स-रे की संख्या को देखते हुए सीआरएस लंबे समय से लंबित था। सीआरएस के लिए करीब 10लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च होने से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। पिछले वर्ष लाखों रुपये की एक्सरे मशीन लगा दी थीं। शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने इसका उद्घाटन किया था। लेकिन यह एक्सरे मशीन सीआर मशीन के बिना अधूरी दिखाई दे रही थी। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने इस दिन सीआर मशीन लगवाने, 50 से 100 बेड का अस्पताल अपग्रेड करने, वेंटिलेटर लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
वर्तमान में एक कमरे में चल रहा काम
वर्तमान में अस्पताल के अंदर आयुर्वेदिक अस्पताल एक कमरे में चल रहा है। उसकी कमरे में आयुर्वेदिक दवाइयां रखी जा रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक एवं कंपाउंडर का अलग से रूम नहीं है। आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए 24 लाख रुपये बजट की मंजूरी मिली है। आयुर्वेदिक अस्पताल का यह भवन डेड हाउस के साथ लगती बिल्डिंग के पास बनाया जाएगा।
वर्जन
सीआरएस अस्पताल में आ चुकी है। शिक्षामंत्री से समय लेकर जल्द ही मशीन का उद्घाटन करवाया जाएगा। इसके अलावा 24 लाख रुपये की आयुर्वेदिक अस्पताल की मंजूरी मिली है।
-जसवंत, फार्मासिस्ट, उप-नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।