फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पार्किंग के अभाव में शहर में लगता है जाम

पार्किंग के अभाव में शहर में लगता है जाम

Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग के अभाव में शहर में लगता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में बनाए गए शॉपिंग कांप्लेक्सों बिना पार्किंग के ही खड़े कर दिए गए हैं। वहीं सिनेमा रोड पर सरकारी बैंक और फर्नीचर के शोरूम हैं। जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिससे जाम लगने से लोग परेशान होते हैं। जिससे बैंकों और शोरूम के बाहर दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं और सड़क पर बार-बार जाम लगता है। यहीं स्थिति बालाजी चौक, शॉपिंग कॉम्पलैक्स, शंकर मार्केट, गांधी मार्केट की रहती है। शहर में प्रतिदिन लगभग दो हजार दो पहिया वाहन और सैकड़ों चारपहिया वाहन बाजारों में इधर-उधर खड़े रहते हैं।
हालांकि नगर पालिका ने एक अस्थायी पार्किंग बनाई हुई है। लेकिन वहां कोई वाहन खड़ा नहीं करता। प्रशासन इसके लिए कोई कार्य योजना नहीं बना पाया। जिससे बाजार में सड़कों पर अतिक्रमण से लोगों को जाम से परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में रतन कॉम्पलैक्स, श्याम और श्रीगिरीराज काम्पलैक्स बने हैं। इन काम्पलैक्सों में अनेक दुकानें बनाई गई हैं। इसके अलावा रिहायशी इलाकों में दो मंजिला भवन में कोचिंग सेंटर बनाए गए हैं। लेकिन वहां भी पार्किंग का अभाव है। उक्त सभी भवनों के नगर पालिका के नक्शे तो पास कर दिए गए हैं और नक्शें में पार्किंग भी दिखाई जाती है लेकिन पार्किंग की जगह वह स्थान कामर्शियल में यूज में ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स:
शापिंग काम्पलैक्स में नहीं है पार्किंग सुविधा:
नगर पालिका की ओर से 1994 में 3 फेज का शॉपिंग काम्पलैक्स बनाया था। इस बाजार में लगभग 350 दुकानें और शोरूम हैं। दुकानदार पालिका को सुविधा की ओर से टैक्स भी दे रहे हैं। 23 वर्ष बाद भी पालिका ने यहां पार्किंग की सुविधा नहीं बनाई। सबसे ज्यादा जाम इसी काम्पलैक्स की गलियों में रहता है।
बाक्स:
सरकारी बैंकों की बिल्डिंग में नहीं है पार्किंग सुविधा
शहर में एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी, कॉर्पोरेशन, कोटेक, आंध्रा, यश, आईसीआई, ओबीसी आदि की लगभग 15 बैंक शाखाएं खुली हुई हैं। सभी बैंकों ने किराए पर भवन लिए हैं। लेकिन इन भवनों में भी पार्किंग की । इन बैंकों के बाहर भी दुपहिया वाहन खड़े रहते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ सिनेमा रोड़ स्थित एसबीआई तथा पीएनबी शाखा में होती है।

बाक्स:
कामर्शियल बिल्डिंग के लिए यह है नियम
कामर्शियल बिल्डिंग में सरकारी मापकों के अनुसार पार्किंग बनाना जरूरी है। नए बिल्डिंग कोड के तहत चार मंजिला इमारत भी बना सकते हैं लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग बनाना जरूरी है। अगर ग्राउंड फ्लोर पर उचित पार्किंग की व्यवस्था की जाती है तो वह तीन मंजिला इमारत बना सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई ग्राउंड पर फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था करें तो वह 4 मंजिला इमारत बना सकता है। नए बिल्डिंग कोड में अब कार पार्किंग के लिए घर के अंदर जगह बनानी होगी। पुराने बिल्डिंग कोड में रिहायशी एरिया में मकान की ऊंचाई 11 मीटर होती थी लेकिन अब ऊंचाई 15 मीटर कर दी गई है।
बाक्स:
ऐसे सुधरेंगे हालात
- शहर के सभी बैंकों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों के अपने पार्किंग स्थल हो।
- शहर में बड़े वाहनों की हो नो इंट्री।
- शहर में कम से कम तीन जगह बने पार्किंग।
- नपा के पास हो वाहनों को उठाने के लिए संसाधन।
- वाहनों को उठाने के लिए पालिका की गाड़ी लगाए शहर में चक्कर।
- अधिक जाम वाले स्थानों को करें नो पार्किंग घोषित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed