फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बजाड़ का चिराग वॉलीबाल की जूनियर टीम में करेगा कप्तानी

बजाड़ का चिराग वॉलीबाल की जूनियर टीम में करेगा कप्तानी

Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
बजाड़ का चिराग वॉलीबाल की जूनियर टीम में करेगा कप्तानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। बाजरे की रोटी-राबड़ी खाने वाला परिचालक का बेटा बजाड़ निवासी चिराग उर्फ आकाश देश की अंडर-19 एशियन चैंपियनशिप वालीबॉल की राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेगा। यह प्रतियोगिता में बहरीन में 21 जुलाई से शुरू होगी।
बजाड़ गांव के चिराग देश का जूनियर इंडिया वालीबॉल टीम में चयन हुआ है। चिराग की इस उपलब्धि पर परिवार व ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। यह चैंपियनशिप 21 से 28 जुलाई तक बहरीन में होगी। जिसमें एशिया महाद्वीप की टीमें भाग लेंगी। वालीबॉल् फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर में असिस्टेंट सेके्रटरी के. वासवन ने बताया कि चिराग का चयन स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ गुजरात के अधीन नड़ियाड़ एकेडमी से हुआ है।
विज्ञापन

चिराग के ताऊ इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि 2016 में नाड़ियाड़ एकेडमी में ट्रायल के तौर पर चयन हुआ था। उसके बाद संस्थान में दो साल तक एकेडमी में प्रशिक्षण के साथ पढ़ाई भी करता रहा। चिराग फिलहाल 12वीं की परीक्षा भी गुजरात बोर्ड से दी है। चंद्र सिंह एवं चिन्मय शुक्ला की कोचिंग एवं मार्ग दर्शन में यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स : ग्वालियर में चल रहा है प्रशिक्षण
19वीं एशियन पुरुष चैंपियनशिप की तैयारी के लिए ग्वालियर के लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में प्रशिक्षण 6 मई से चल रहा है जो 19 जुलाई तक चलेगा। बता दें कि चिराग इससे पूर्व तीन बार नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। इस उपलब्धि पर खिलाड़ी के पिता सुरेश कुमार, मम्मी सुमन देवी, दादी संतरा देवी, दादा श्री राम कुमार, बड़ी माता संतोष देवी, चाचा दिनेश मास्टर, वालीबॉल कोच हनुमान, छाजूराम, बीरसिंह, सतबीर पीटीआई, गांव की सरपंच सरोज देवी, पूर्व सरपंच जयसिंह, सुरेंद्र, जोगेंद्र, राज, भाई निकलेश यादव, ब्लॉक समिति उप चेयरमैन मंजीत यादव आदि ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed