{"_id":"5af1f27d4f1c1bed778b7544","slug":"141525805693-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी के कारण रात्री को 10 बजे कट हुई बिजली 12 घंटे बाद हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी के कारण रात्री को 10 बजे कट हुई बिजली 12 घंटे बाद हुई बहाल
Updated Wed, 09 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी की वजह से रात 10 बजे कटी बिजली 12 घंटे बाद बहाल
कनीना। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान को लेकर क्षेत्र की जनता आंधी एवं तूफान को लेकर भयभीत रही। सोमवार रात 10 बजे धूलभरी आंधी चली, जिससे बिजली सप्लाई बंद हो गई। आंधी के बाद शुरू हुई बूंदाबांदी से धूल जमने लगी। कनीना एवं आसपास के क्षेत्र में रात के समय कट हुई बिजली मंगलवार सुबह 9 बजे बहाल हो पाई। आंधी के कारण अधिक नुकसान की कोई खबरें नहीं हैं, जबकि इक्का-दुक्का पेड़ जरूर टूटे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से एहतियातन प्रबंध किए गए थे। रात के समय आंधी की शुरूआत होते ही बिजली सप्लाई गुल हो गई जिससे गांव के गांव अंधेरे में डूब गए। पूरी रातभर बिजली बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी। सुबह 9 बजे ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल हुई तब कहीं जाकर पेयजल की आपूर्ति हो सकी।