फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   माधोगढ़ किले की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

माधोगढ़ किले की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Tue, 20 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
माधोगढ़ किले की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
माधोगढ़ किले की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने सोमवार को माधोगढ़ मेन सड़क से किले तक बनाई जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर शिक्षामंत्री ने कहा कि माधोगढ़ फोर्ट उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इसके निर्माण की शुरूआत करके उन्होंने अपने वायदे एवं सपने को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा दिया है। माधोगढ़ फोर्ट विश्व के मानचित्र पर उभरेगा जिससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसर क्षेत्र के लोगों को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही मराठा कालीन माधोगढ़ किले को एक बेहतरीन रूप प्रदान किया जाएगा। यह किला नीमराणा फोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा। सड़क बन जाने के बाद जल्द ही किले के जीर्णोद्धार पर भी काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


छह महीने में बनकर होगी सड़क
सड़क 1900 मीटर लंबी व 18 फिट चौड़ी है और इसके दोनों ओर रिटेनिंग वाल बनेगी। इस सड़क के निर्माण पर 3 करोड़ 54 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह सड़क 6 माह में बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की सराहना की
शिक्षामंत्री ने ग्राम पंचायत माधोगढ़ सहित ग्रामीणों को भी बधाई देते हुए कहा कि पंचायती जमीन पर्यटन विभाग को सौंप कर माधोगढ़ फोर्ट के निर्माण कार्य को शुरू करवाने में महती भूमिका निभाई है। उन्होंने उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल एवं एसडीएम विक्रम आईएएस की प्रशंसा की। कहा कि इन अधिकारियों ने रुचि लेकर माधोगढ़ फोर्ट में आने वाली सभी प्रकार की समस्याओं को पूरा करने में भूमिका निभाई है। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता दर्शन कुमार, को-आपरेटिव बैंक के चेयरमैन कंवर सिंह यादव, कंवर डालू सिंह, पप्पल यादव, पंचायत समिति चेयरपर्सन मोनिका नागर, गौतम शर्मा, सतबीर यादव नौताना, विक्की खुडाना, मुंशीराम सरपंच माधोगढ़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed